खेलमंत्री मांडविया की दो टूक… एशियन गेम्स कोई पिकनिक नहीं, हमें सिर्फ मेडल चाहिए

Last Updated:

एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने साफ कर दिया है कि इस कोई एक्सपोजर ट्रिप नहीं है, बल्कि मेडल लाने वाले एथलीटों का ही चयन किया गया है. एशियन गेम्स के लिए इस बार 600 से कम एथलीटों को चुना गया है जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. ऐसे में साफ है इस बार भारतीय दल का पूरा फोकस सिर्फ मेडल पर रहेगा.

खेलमंत्री मांडविया का एशियन गेम्स पर बयान

नई दिल्ली: खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि एशियाई खेल कोई ‘एक्सपोजर ट्रिप’ नहीं है और पदक उम्मीदों पर ही फोकस रखते हुए इस बार 600 से कम सदस्यीय दल ही भेजा जायेगा. खेलमंत्री ने मीडिया से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि जापान में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में महज भागीदारी के लिये लंबा चौड़ा दल नहीं भेजा जायेगा.

मांडविया ने कहा ,‘‘ एशियाई खेल कोई एक्सपोजर ट्रिप नहीं है. यह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिये मंच है. इसमें पहले दौर में बाहर होने के लिये किसी को भेजने का कोई फायदा नहीं है. मैं बार बार कहता आया हूं कि अच्छा प्रदर्शन करने वालों के लिये ही भारतीय दल में जगह होगी.’’

चयन प्रक्रिया में रखी गई है इस बार पूरी निष्पक्षता

उन्होंने कहा ,‘‘ इस बार चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती गई है. इक्के दुक्के मामलों को छोड़कर कहीं कोई विवाद नहीं है और ये मामले भी सुलझ जायेंगे. चयन के मानदंडों के आधार पर ही दल चुना गया है. नौकरी पाने के लिये किसी को एशियाई या राष्ट्रमंडल खेल दल में शामिल करना या किसी के परिजन को सहयोगी स्टाफ बनाकर भेजना अब नहीं होगा.’’

मांडविया ने चयन प्रक्रिया का ब्यौरा देते हुए कहा कि महासंघों द्वारा चुने गए खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को आईओए और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आकलन के बाद खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर ही उसे आधिकारिक भारतीय दल का हिस्सा माना जायेगा. उन्होंने कहा ,‘ चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिये पर्यवेक्षक की मौजूदगी में आन कैमरा ट्रायल कराये गए हैं जिसके बाद चुने गए खिलाड़ियों की सूची एनएसएफ आईओ को भेजते हैं.’’

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *