Last Updated:
लंबे समय से डॉक्टरों की कमी झेल रहे एम्स की ओर से बड़ी खबर सामने आई है; इससे मरीजों को भी राहत मिलेगी. एम्स नई दिल्ली सहित इसके मैदानगढ़ी कैंपस के लिए फैकल्टी डॉक्टरों के 460 से ज्यादा पदों पर भर्ती की गई है. एम्स की ओर से इसके नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं. इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और डॉक्टरों की कमी दूर होगी.
एम्स के मरीजों के लिए खुशखबरी, लंबा इंतजार हुआ खत्म, 400 से ज्यादा डॉक्टर करने जा रहे ज्वॉइनिंग
AIIMS New Delhi: नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को लेकर खुशखबरी है. यहां आने वाले मरीजों को अब डॉक्टरों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. एम्स में आज 460 से ज्यादा खाली फैकल्टी पदों के चयन के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर तक के पद शामिल हैं. इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टर एम्स से जुड़कर मरीजों को बेहतर सेवाएं देंगे.
एम्स नई दिल्ली की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि ये भर्तियां AIIMS नई दिल्ली के अलावा अन्य कई कैंपसों के लिए की गई हैं. इनमें एम्स नई दिल्ली के अलावा एम्स CAPFIMS कैंपस, मेदान गढ़ी नई दिल्ली भी शामिल है. इन जगहों पर 50 से ज्यादा विषयों या विभागों के ल लिए ये भर्तियां की गई हैं.
जानकारी के मुताबिक एम्स नई दिल्ली में 265 पदों के लिए 3200 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि AIIMS-CAPFIMS कैंपस में 199 पद थे. पूरी भर्ती प्रक्रिया में 6 महीने का समय लगा है. इस बार पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए ब्लॉकचेन डिजिटल तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया.
भर्ती प्रक्रिया की ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए अंक एक बार इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड (OTP) से डिजिटल रूप से लॉक कर दिए गए थे. सॉफ्टवेयर ने इन अंकों और पहले से तय एल्गोरिदम के आधार पर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की. सिर्फ टाई (बराबरी) के मामलों को सुलझाने के लिए थोड़ी मदद ली गई. इससे अंतिम नतीजे जल्दी घोषित करने में भी मदद मिली.
हाल के समय की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक यह प्रक्रिया AIIMS और AIIMS-CAPFIMS में फैकल्टी की संख्या बढ़ाएगी. इससे मरीजों की देखभाल, पढ़ाई-लिखाई और शोध कार्य को और मजबूती मिलेगी. वहीं डॉक्टरों की कमी के चलते काफी परेशानियां झेल रहे मरीजों को अब रात मिल जाएग और पर्याप्त इलाज मिल सकेगा.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
