Last Updated:
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में बना Carbon Garden इन दिनों छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हरियाली और शांत माहौल की वजह से छात्र यहां पढ़ाई के बीच सुकून के पल बिताने पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि यह गार्डन सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है. इस खास गार्डन में पेड़-पौधों के साथ algae, fungi और bryophytes जैसी प्राकृतिक चीजों को भी शामिल किया गया है. यहां एक algae pond भी बनाया गया है, जो हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद करता है.
इस खास कार्बन गार्डन में सिर्फ पेड़-पौधे ही नहीं बल्कि algae, fungi और bryophytes जैसी प्राकृतिक चीजों को भी शामिल किया गया है. यहां एक algae pond भी बनाया गया है जो हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद करता है. विशेषज्ञों के मुताबिक मिट्टी और पेड़ों की छाल में मौजूद करोड़ों microbes भी कार्बन फिक्सेशन और एयर प्यूरीफिकेशन में अहम भूमिका निभाते हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में एक ऐसी जगह तैयार की गई है जो छात्रों के बीच तेजी से फेमस हो रही है. चारों तरफ हरियाली, छोटे-छोटे पौधे, खुला माहौल और शांति भरा वातावरण इसे बाकी जगहों से अलग बनाता है. पढ़ाई और असाइनमेंट्स के बीच छात्र यहां बैठकर सुकून के पल बिताते दिखाई देते हैं. खास बात यह है कि यह जगह सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जा रही है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी का यह Carbon Garden अब सिर्फ एक गार्डन नहीं बल्कि nature, science और student life का खूबसूरत मेल बन चुका है. हरियाली के बीच बैठकर छात्र न सिर्फ बेहतर माहौल महसूस कर रहे हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी सीख रहे हैं. DU के इस नए स्पॉट की चर्चा अब सोशल मीडिया पर होने लगी है. यह कैंपस की नई पहचान बनता जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Carbon Garden अब छात्रों के लिए सिर्फ रिसर्च स्पॉट नहीं बल्कि आराम और बातचीत की पसंदीदा जगह भी बन चुका है. क्लास के बीच छात्र यहां बैठकर समय बिताते हैं और हरियाली के बीच सुकून महसूस करते हैं. कई छात्रों का कहना है कि यह जगह कैंपस को एक नई पहचान दे रही है और पर्यावरण को लेकर पॉजिटिव सोच भी बढ़ा रही है.
इस प्रोजेक्ट को प्रोफेसर Dinabandhu Saahoo और छात्रों की टीम ने मिलकर तैयार किया है. उनका कहना है कि दिल्ली हर साल प्रदूषण की समस्या से जूझती है, ऐसे में यूनिवर्सिटी परिसर में ऐसा गार्डन युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा. यह जगह छात्रों को किताबों से बाहर प्रकृति और विज्ञान को करीब से समझने का मौका भी दे रही है.
दिल्ली की हवा लगातार चिंता का विषय बनी रहती है. ऐसे में DU का यह Carbon Garden एक छोटे लेकिन प्रभावी कदम के रूप में देखा जा रहा है. यहां मौजूद पौधे methane, carbon monoxide और अन्य harmful compounds को absorb करने में मदद करते हैं. पर्यावरण विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर ऐसे मॉडल शहर के दूसरे हिस्सों में भी बनाए जाएं तो प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है.
