मानसून फैशन: नोएडा की इन 3 मशहूर मार्केट में महिलाओं के लिए लेटेस्ट कलेक्शन की धूम, देखें ट्रेंड

Last Updated:

बारिश का मौसम शुरू होते ही नोएडा की प्रमुख शॉपिंग मार्केट सेक्टर-18 अट्टा मार्केट, सेक्टर-37 ब्रह्मपुत्र मार्केट और सेक्टर-12/22 मार्केट में महिलाओं के लिए मानसून कलेक्शन की रौनक बढ़ गई है. हल्के, जल्दी सूखने वाले फैब्रिक से लेकर रंग-बिरंगे प्रिंट, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, कॉटन कुर्ती, को-ऑर्ड सेट और स्टाइलिश रेन-फ्रेंडली फुटवियर नोएडा की मार्के सज जाती है.

मानसून में हल्के और आरामदायक कपड़ों की मांग सबसे ज्यादा रहती है. सेक्टर-18 अट्टा मार्केट और सेक्टर-37 ब्रह्मपुत्र मार्केट में कॉटन और रेयॉन की नई डिजाइन वाली कुर्तियां खूब पसंद की जा रही हैं. फ्लोरल प्रिंट, पेस्टल रंग और ए-लाइन डिजाइन वाली कुर्तियां ऑफिस, कॉलेज और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं.

इस बार मानसून सीजन में को-ऑर्ड सेट का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. सेक्टर-12/22 मार्केट में कई दुकानों पर अलग-अलग रंग और प्रिंट में नए डिजाइन उपलब्ध हैं. हल्के फैब्रिक और मॉडर्न लुक की वजह से युवा लड़कियां और कामकाजी महिलाएं इन्हें खूब पसंद कर रही हैं. इन्हें कैजुअल और आउटिंग दोनों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

बारिश के मौसम में चमकीले और फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़े बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं. अट्टा और ब्रह्मपुत्र मार्केट में गुलाबी, लैवेंडर, स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन जैसे पेस्टल रंगों का नया कलेक्शन महिलाओं को आकर्षित कर रहा है. ये रंग मानसून के मौसम में स्टाइलिश और फ्रेश लुक देने के लिए पसंद किए जा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कॉलेज जाने वाली छात्राओं और युवतियों के बीच इंडो-वेस्टर्न आउटफिट की मांग लगातार बढ़ रही है. शॉर्ट कुर्ती, ट्यूनिक, लॉन्ग शर्ट और वाइड लेग पैंट के कॉम्बिनेशन इस सीजन में खूब बिक रहे हैं. सेक्टर-18 और सेक्टर-12/22 मार्केट में इनकी कई नई डिजाइन आसानी से मिल रही हैं.

कपड़ों के साथ-साथ वॉटरप्रूफ सैंडल, रबर स्लिपर, क्रॉक्स स्टाइल फुटवियर और हल्के स्नीकर्स की भी अच्छी मांग है. बाजारों में ऐसे फुटवियर उपलब्ध हैं जो बारिश में फिसलन कम करते हैं और जल्दी सूख जाते हैं. महिलाएं फैशन के साथ आराम को भी प्राथमिकता दे रही हैं.

कामकाजी महिलाओं के लिए सिंपल स्ट्राइप्स, सॉलिड कलर कुर्तियां और हल्के फैब्रिक के फॉर्मल को-ऑर्ड सेट भी बाजार में उपलब्ध हैं. ऐसे कपड़े आरामदायक होने के साथ बारिश के मौसम में जल्दी सूख जाते हैं. सेक्टर-37 और अट्टा मार्केट में इनकी अच्छी वैरायटी देखने को मिल रही है.

अगर आपका बजट सीमित है तो भी इन बाजारों में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. सेक्टर-12/22 और ब्रह्मपुत्र मार्केट में अलग-अलग रेंज में कुर्तियां, टॉप, प्लाजो, श्रग और एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। यही वजह है कि हर उम्र की महिलाएं इन बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं.

सेक्टर-18 अट्टा मार्केट, ब्रह्मपुत्र सेक्टर-37 और सेक्टर-12/22 मार्केट लंबे समय से नोएडा की लोकप्रिय शॉपिंग डेस्टिनेशन मानी जाती है. यहां ट्रेंडिंग फैशन, बजट फ्रेंडली कीमतें और एक ही जगह पर कपड़े, फुटवियर व एक्सेसरीज की अच्छी वैरायटी मिल जाती है. यही वजह है कि मानसून सीजन में भी इन बाजारों में महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *