Last Updated:
सुपरस्टार पवन कल्याण अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी सर्जरी हुई है. आंध्र प्रदेश क मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उनसे मिलने के लिए पहुंचे और उनके जल्द ठीक होने की कामना की. इसके अलावा, पवन की पत्नी अन्ना ने भी एक भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें चंद्रबाबू नायडू भी बैठे हुए दिख रहे हैं.
पवन कल्याण की सर्जरी के बाद उनकी पत्नी अन्ना ने भावुक पोस्ट लिखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anna.konidala)
मुंबई. तेलुगू सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में दाहिने कंधे की सर्जरी हुई है. इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला लगातार उनके साथ खड़ी हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया और कहा कि पवन कल्याण ने जिंदगी में शारीरिक दर्द से कहीं ज्यादा बड़े संघर्षों और जिम्मेदारियों का सामना किया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू ने भी तस्वीर शेयर कर पवन के जल्द ठीक होने की कामना की.
अन्ना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर चंद्रबाबू नायडू के साथ वाली एख तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में पवन कल्याण अस्तपताल के बेड पर बैठे हुए हैं. वह अपने की अस्पताल में पवन कल्याण से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने पवन कल्याण की सेहत और उनके स्वभाव को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने बताया कि पवन कल्याण अपनी तकलीफों के बारे में आसानी से किसी से बात नहीं करते और हमेशा मजबूत बने रहने की कोशिश करते हैं.
View this post on Instagram
