Sunday BOC: लोकेश कनगराज-वामिका की 'DC' ने शनिवार को दिखाया दम, पंकज त्रिपाठी की 'ओ माई डॉग' ने भी भरी हुंकार

Last Updated:

Saturday Box Office Collection: शनिवार को लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के बाद शनिवार को डीसी और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माई डॉग’ के कलेक्शन में उछाल दर्ज किया गया. वहीं आर माधवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगती नजर आई.

नई दिल्ली.  लोकेश कनगराज की एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘डीसी’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म से सफल डायरेक्टर लोकेश ने एक्टिंग डेब्यू किया. वो वामिका गब्बी के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म ने 7 अगस्त को थिएटर्स में धीमी शुरुआत की लेकिन बीते शनिवार को कमाई भारी उछाल दर्ज किया. वामिका और लोकेश की फिल्म को वीकेंड का अच्छा-खासा फायदा मिला. वहीं पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माई डॉग’ को सीमित स्क्रीन के बावजूद दर्शकों और क्रिटिक्स का शानदार रिस्पांस मिल रहा है.

लोकेश और वामिका की फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की. ओपनिंग डे फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में सिमट कर रह गया. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘डीसी’ ने भारत में रिलीज के पहले दिन ₹4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म की कमाई में भारी-भरकम उछाल आया. बीते शनिवार को डीसी की कमाई में 52.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली. शनिवार को फिल्म ने ₹6.70 करोड़ का बिजेनस किया.

DC की कमाई में आया उछाल

भारी उछाल के बाद फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई. अब तक लोकेश और वामिका की डीसी ने भारत में 11.10 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. अब अगर भाषा का हिसाब देखें तो डीसी को हिंदी भाषा में कमजोर रिस्पांस मिला है. फिल्म ने तमिल शो से ₹4.70 करोड़, तेलुगु शो से ₹1.80 करोड़ और हिंदी शो से महज 50 लाख रुपये की कमाई की.

पंकज त्रिपाठी की फिल्म को मिल रहा वर्ड ऑफ माउथ का फायदा

अब अगर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माई डॉग’ की बात करें तो इसका निर्देशन ‘ओह माई गॉड 2’ के डायरेक्टर अमित राय ने किया है. फिल्म ने 90 लाख के बिजनेस के साथ कमजोर शुरुआत की थी. पहले दिन कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन बीते शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा गया. फिल्म ने 2 दिन में देशभर में 2 करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही आर माधवन की फिल्म

आर. माधवन की फिल्म ‘जी.डी.एन.’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह बायोग्राफिकल ड्रामा भारत के जाने-माने वैज्ञानिक और आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन से प्रेरित है, जिसमें माधवन ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म ने पहले दिन 46 लाख रुपये के साथ कमजोर शुरुआत की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 84 करोड़ का बिजनेस किया. दो दिन की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 1.63 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *