'दंगाइयों के निशाने पर थे सिर्फ हिंदू-पुलिस', अंकित शर्मा के भाई का सामने आया दर्द, बोले- ताहिर को फांसी हो

होमताजा खबरDelhi

‘दंगाइयों के निशाने पर थे हिंदू-पुलिस’, अंकित शर्मा के भाई का सामने आया दर्द

Last Updated:

Anki Sharma Brother on Tahir Hussain Guilty: कड़कड़डुमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को दोषी करार दे दिया है. इस फैसले पर आईबी अफसर दिवंगत अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा ने कहा कि यह एक सोची-समझी टारगेट किलिंग थी. उनके भाई को हिंदू और पुलिसकर्मी समझकर निशाना बनाया गया था. उन्होंने ताहिर हुसैन सहित सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस और एसईटी की जांच का आभार जताया.

अंकित शर्मा मर्डर में ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया गया है.

साल 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए भीषण दंगों के मामले में आज कड़कड़डुमा कोर्ट ने मुख्य आरोपी और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दे दिया है. कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद आईबी अफसर दिवंगत अंकित शर्मा के परिवार को इंसाफ की एक बड़ी उम्मीद जगी है. इस फैसले पर अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा ने न्यूज18 इंडिया के साथ फोन पर एक्सक्लूसिव बातचीत की है. अंकुर ने बेहद भावुक और तल्ख लहजे में कहा कि यह कोई सामान्य हिंसा नहीं थी बल्कि यह एक सोची-समझी टारगेट किलिंग थी. उनके भाई को सिर्फ इसलिए बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह एक हिंदू और पुलिस अधिकारी थे.

हिंदू और पुलिस समझकर की गई टारगेट किलिंग
अंकुर शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके भाई अंकित शर्मा की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी. उन्होंने कहा, “दंगाइयों के दिमाग में नफरत इस कदर हावी थी कि उन्होंने टारगेट चुन रखे थे. मेरे भाई को सिर्फ हिंदू और पुलिसकर्मी समझकर निशाना बनाया गया और बेरहमी से मार डाला गया.”

अंकुर का यह बयान दिल्ली पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की उस चार्जशीट की पुष्टि करता है जिसमें साफ कहा गया था कि दिल्ली दंगों की साजिश रचने वालों और दंगाइयों के निशाने पर प्रमुख रूप से हिंदू आबादी और सुरक्षा बल (पुलिसकर्मी) थे. 59 लोगों की जान लेने वाले इन दंगों की जांच में यह सच पहले ही सामने आ चुका था, जिस पर आज कोर्ट की मुहर लग गई है.

सभी दोषियों को हो फांसी की सजा
लंबी और थका देने वाली कानूनी लड़ाई का जिक्र करते हुए अंकुर शर्मा ने कहा कि कोर्ट ने आज ताहिर हुसैन को दोषी मानकर न्याय की शुरुआत कर दी है लेकिन उनका परिवार तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक गुनहगारों को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचा दिया जाता. अंकुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की कि उनके भाई की तड़पा-तड़पा कर हत्या करने वाले ताहिर हुसैन समेत सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

दिल्ली पुलिस और राजनीतिक दलों का जताया आभार
इस भावुक बातचीत में अंकुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस और उसकी तफ्तीश पर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “हम दिल्ली पुलिस और एसईटी (SIT) का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने इतनी मजबूती से केस की पैरवी की और सारे सबूतों को अदालत के सामने रखा.” इसके साथ ही अंकुर ने उन सभी राजनीतिक दलों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अंकित शर्मा की शहादत के बाद उनके परिवार का साथ दिया और दुख की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं पड़ने दिया.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *