दहेज की कमी से टूटी गांव के बेटी की शादी, बिहार के प्रेम दिल्ली में करने लगे ये काम, बनाई अलग पहचान

होमताजा खबरDelhi

दहेज से टूटी गांव के बेटी की शादी, बिहार के प्रेम दिल्ली में करने लगे ये काम

Last Updated:

एक तरफ जहां लोग सरकारी नौकरी नहीं मिलने से हैरान और परेशान हो जाते हैं और कई बार अपनी किस्मत को भी कोसते हैं वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने नौकरी में बंधने की जगह आजाद रहकर लोगों की मदद करने का फैसला लिया. कई बार लोगों को अपने जीवन का फैसला लेने के लिए एक घटना पर्याप्त होती है.

नई दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत: दिल्ली के द्वारका को पूर्वांचल का गढ़ कहा जाता है. यहां पर यूपी और बिहार के रहने वाले सबसे ज्यादा लोग रहते हैं. इसी इलाके में समाजसेवी के तौर पर एक नाम काफी चर्चित है जो गरीब बेटियों की शादी करवाते हैं. उनके लिए दहेज का सामान इकट्ठा करते हैं. धूमधाम से उनकी विदाई करते हैं. यही नहीं दिल्ली के द्वारका में छठ पूजा हो या फिर गणेश पूजा या फिर दुर्गा पूजा सभी का सबसे भव्य पंडाल बनाकर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले प्रेम सिंह दिल्ली के लोगों के बीच और खासतौर से अपने इलाके में चर्चित नाम हैं. समाजसेवी बनने की पीछे उनकी एक लंबी कहानी है, जिसके बारे में वह आमतौर पर बात नहीं करते. लोकल18 ने उनसे उनकी कहानी जाननी चाही तो उन्होंने खुलकर बात बताया कि वह बिहार के हाजीपुर के रहने वाले हैं. वहां पर चांदी नाम का एक गांव है वहीं पर वह पले बढ़े हैं. उनकी नानी का घर मुजफ्फरपुर बिहार में है, लेकिन 1990 में वह अपने पिता के साथ दिल्ली आ गए थे और तब से यहीं पर आकर बस गए.

इंडियन एयरफोर्स में तैनात थे पिता
आपको बता दें कि समाजसेवी प्रेम सिंह ने बीए की पढ़ाई कर रखी है. बिहार में रहने वाले हर एक शख्स की तरह वह भी यूपीएससी क्रैक करके आईएएस बनने का सपना देख रहे थे. इसी बीच गांव में एक बेटी की शादी दहेज ना दे पाने की वजह से टूट गई थी. इस घटना ने उनको अन्दर तक हिला कर रख दिया था. यहीं से समाजसेवी बनने का सपना उन्होंने देखा. खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पिता इंडियन एयर फोर्स में थे. उनके पिता का नाम एचपी सिंह है. 1984 में वह इंडियन एयर फोर्स जामनगर से सेवानिवृत हुए थे. उसके बाद 1990 के करीब दिल्ली आकर उन्होंने इंडियन एयरलाइंस ज्वाइन कर ली थी. तब पिता के साथ वह भी 1990 दिल्ली आ गए थे. उन्होंने बताया कि अपने गांव बिहार से लेकर के दिल्ली तक उन्होंने अब तक तमाम गरीब बेटियों की शादी करवा दी है. उनके लिए दहेज का सामान हो या फिर किसी भी तरह की व्यवस्था वह खुद ही करते हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी बेटी की शादी दहेज की वजह से न टूटे इसलिए उन्होंने यह बीड़ा उठाया है.

गरीबों को खिलाते हैं मुफ्त खाना
आपको बता दें कि प्रेम सिंह हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करवाते हैं. द्वारका में जितने भी बड़े पूजा आयोजन होते हैं छठ पूजा, गणेश पूजा, दुर्गा पूजा सब उनकी ओर से ही कराया जाता है. पूजा पंडाल में आने वाले गरीबों को मुफ्त प्रसाद और भोजन खिलाया जाता है. खास बातचीत में प्रेम सिंह ने बताया कि वह समाजसेवी के तौर पर ही हमेशा रहना चाहते हैं और लोगों की मदद करना चाहते हैं. फिलहाल अगर किसी के जानने में कोई गरीब बेटी हो जिसकी शादी दहेज की वजह से ना हो पा रही हो तो वो लोग भी उनसे संपर्क कर सकते हैं. वह उस बेटी के लिए दहेज का सामान इकट्ठा करेंगे और उसकी शादी करवाने की पूरी व्यवस्था करेंगे.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *