Commonwealth Games: फिर होगी नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की टक्कर, पाकिस्तानी स्टार को सताया हार का डर!

Last Updated:

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem CWG 2026: राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने माना कि डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण उन पर अतिरिक्त दबाव रहेगा. 2022 के स्वर्ण पदक विजेता नदीम इस बार खिताब बचाने उतरेंगे, जहां भारत के नीरज चोपड़ा से उन्हें कड़ी चुनौती मिलने वाली है. इससे पहले नदीम स्विट्जरलैंड में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स में आमने-सामने होंगे नीरज और नदीम.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने सोमवार को माना कि ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उन पर दबाव होगा क्योंकि वह गत चैंपियन के तौर पर स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं. नदीम 23 जुलाई से ग्लास्गो में शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान की टीम की अगुवाई करेंगे और वह भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा के साथ अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं.

नदीम ने पीटीआई से कहा, ‘‘आगामी खेलों में मुझ पर अधिक दबाव रहेगा क्योंकि मैं गत चैंपियन हूं लेकिन मैंने अच्छी तैयारी की है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रतियोगिता में वापसी करना अच्छी बात है और मैं ग्लास्गो में अपने राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव करना चाहता हूं.’’

डिफेंडिंग चैंपियन हैं नदीम
चोपड़ा चोट के कारण पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे और नदीम ने 2022 में बर्मिंघम में 90.18 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था. नदीम ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि कड़े मुकाबले में खिताब दोबारा जीतने के लिए मुझे क्या करना होगा.’’ चोपड़ा के खिलाफ नदीम की एकमात्र बड़ी जीत 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में आई थी जब उन्होंने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था.

नीरज और अरशद का कई बार हुआ है आमना-सामना
हाल के वर्षों में नदीम और चोपड़ा कई बार आमने-सामने आए हैं लेकिन तोक्यो में 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनका पिछला मुकाबला दोनों के लिए निराशाजनक रहा. चोपड़ा आठवें और नदीम 10वें स्थान पर रहे जिससे उनके प्रशंसक निराश हुए क्योंकि दोनों ही चोटों से जूझ रहे थे. लाहौर में अपने कोच के साथ ट्रेनिंग कर रहे 29 साल के नदीम ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जाने से पहले वह स्विट्जरलैंड में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अपनी ताकत और शारीरिक स्थिति को समझने में मदद मिलेगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *