जापान ओपन में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, ध्रुव-तनीशा ने भी मारी बाजी

Last Updated:

ओलंपिक में भारत का झंडा बुलंद करने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधू ने जापान ओपन 2026 के दूसरे दौर में जगह बना ली है. अपनी तूफानी खेल से सिंधू ने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को हराया. इस जीत के साथ ही पीवी सिंधू ने खिताबी जीत के लिए अपनी दावेदारी को और मजूबत कर लिया है. सिंधू के अलावा भारत की ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी जीत हासिल की.

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में

नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने जापान ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है. सिंधू ने मंगलवार को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला एकल में कमाल किया. विश्व रैंकिंग में नंबर 10 पर काबिज सिंधू ने अपने सहज खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में विश्व रैंकिंग में नंबर 37 पर काबिज वोंग को 21-14 21-11 से हराया. सिंधू ने शुरुआत से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और रैलियों की गति को नियंत्रित करते हुए 7-4 की बढ़त हासिल कर ली.

हालांकि वोंग ने संघर्ष जारी रखने की कोशिश की, लेकिन उनकी गलतियों ने भारतीय खिलाड़ी को लगातार आगे बढ़ने का मौका दिया. सिंधू ने इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली. भारतीय खिलाड़ी रैलियों में सहज दिख रही थीं और उन्होंने अपने स्ट्रोक्स को प्रभावी ढंग से लगाकर अपनी बढ़त को 14-9 तक पहुंचा दिया. उनके बैकहैंड नेट ड्रिबल, ड्रॉप शॉट और हाफ-स्मैश सटीक रहे.

शुरुआत में ही सिंधू ने बना ली थी 8-2 की बढ़त

एक सीधे शॉट से सिंधू को सात गेम प्वाइंट मिले, और उन्होंने दूसरे पर पहला गेम अपने नाम कर लिया. सिंधू ने दूसरे गेम में भी शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और मलेशिया की खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया. भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही 8-2 की बढ़त हासिल कर ली. सिंधू इंटरवल तक 11-3 से आगे थी. इसके बाद भी उन्होंने बड़ा अंतर बनाए रखा और फिर 10 मैच प्वाइंट हासिल किए. भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे मैच प्वाइंट पर मैच अपने नाम कर दिया.

ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी दर्ज की जीत

भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी अपने मिश्रित युगल मुकाबले में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया. हालांकि रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे पहले ही दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 11-21, 10-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *