Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन नगर निगम के सॉफ्टवेयर में टेक्निकल दिक्कत होने के कारण 40000 लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. दरअसल, सॉफ्टवेयर में पुराने बिल के भुगतान का अपडेट नहीं होने के कारण लोग इस वित्तिय वर्ष का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं.
गाजियाबाद में हजारों लोगों के सामने खड़ी हुई परेशानी.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में नगर निगम के यूजर चार्ज से जुड़ी टेक्निकल गलती के कारण हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. दरअसल, पिछले साल जमा किए गए यूजर चार्ज बिल नगर निगम के सॉफ्टवेयर में अपडेट न होने के चलते उपभोक्ताओं के खाते में अब भी पुराना बकाया दिख रहा है, जिसके चलते उपभोक्ता चालू वित्तीय वर्ष का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं और रोजाना निगम ऑफिस का चक्कर लगाने को विवश हैं.
40000 लोग हुए परेशान
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस टेक्निकल दिक्कत के चलते करीब 40 हजार उपभोक्ता परेशान हैं. ट्रांस हिंडन थाना क्षेत्र के कौशांबी, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, मोहन नगर और वसुंधरा सहित कई इलाके के लोग प्रभावित हैं. समस्या यह है कि सॉफ्टवेयर में पुराना पेमेंट अपडेट न होने से लोगों के खाते में बकाया राशि दिखाई दे रही है. वहीं उपभोक्ताओं का दावा है कि उन्होंने टाइम पर बिल का भुगतान कर दिया था.
हर रोज मिल रही है शिकायत
समस्या के चलते हर रोज 20 से 25 शिकायतें ट्रांस हिंडन कार्यालय को मिल रही हैं. परेशान लोग पुरानी बिल के भुगतान की रसीद लेकर दफ्तर पहुंच रहे हैं और रिकॉर्ड ठीक करने की अपील कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब तक पुराना पेमेंट अपडेट नहीं होगा, तब तक नए बिल का भुगतान संभव नहीं है.बता दें कि नगर निगम संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज भी वसूला जाता है. यह टैक्स शहर में सफाई, कूड़ा उठाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी सुविधाओं के संचालन के लिए लिया जाता है. इसी के चलते प्रॉपर्टी टैक्स के बिल में यूजर चार्ज का अलग बॉक्स शामिल किया जाता है.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें
