दिल्ली नगर निगम: वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 12 में से 10 जोन में खिला कमल, 2 जोन में AAP की चली झाडू

होमताजा खबरDelhi

MCD चुनाव में BJP का दबदबा, 10 जोन में खिला कमल, 2 जोन में AAP की चली झाडू

Last Updated:

दिल्ली नगर निगम के वार्ड कमेटी चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. 12 जोन में हुए चुनाव में बीजेपी ने 10 जोन के चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की है. वहीं आम आदमी पार्टी ने रोहिणी और करोल बाग जोन में सफलता हासिल की है. कई जोन में बीजेपी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि कुछ जगहों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली. जानिए किस जोन में कौन बना चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य.

एमसीडी के वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है.

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटी चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अधिकांश जोन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है. 12 जोन में हुए चुनाव में बीजेपी ने चेयरमैन के 10 पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को दो जोन में सफलता मिली है. सबसे पहले नजफगढ़ जोन में बीजेपी के जयवीर सिंह राणा चेयरमैन चुने गए. सुषमा राठी डिप्टी चेयरमैन और शशि यादव स्टैंडिंग कमेटी सदस्य बने. तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. शाहदरा साउथ जोन में बीजेपी के यशपाल सिंह ने चेयरमैन का चुनाव जीता. उन्हें 18 वोट मिले, जबकि आप को 6 वोट मिले.

यहां कुल 26 में से 24 वोट डाले गए. डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य मुनेश निर्विरोध चुने गए. शाहदरा नॉर्थ जोन में पंकज लूथरा चेयरमैन और बृजेश सिंह डिप्टी चेयरमैन बने. दोनों को 20-20 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवारों को 12-12 वोट मिले. साउथ जोन में धर्मवीर सिंह और ममता यादव ने चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव 12 और 10 वोटों से जीता. केशव पुरम जोन में विनीत वोहरा, मीनू गोयल और सुशील तीनों निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. हालांकि रोहिणी जोन में आप ने बाजी मार ली. चेयरमैन पद पर पुष्पा को 12 वोट मिले, जबकि बीजेपी को 11 वोट मिले.

डिप्टी चेयरमैन पद पर भी आप के रमेश चंद विजयी रहे. करोल बाग जोन में आप का पूरी तरह कब्जा रहा. अलका ढींगरा चेयरमैन, कविता चौहान डिप्टी चेयरमैन और राजन अरोड़ा स्टैंडिंग कमेटी सदस्य निर्विरोध चुने गए. नरेला जोन में जनता देवी ने चेयरमैन का चुनाव 13 वोटों से जीता. डिप्टी चेयरमैन दिनेश कुमार और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पवन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए. सिविल लाइंस जोन में गुलाब सिंह ने चेयरमैन पद पर जीत हासिल की. वहीं डिप्टी चेयरमैन पद पर नामित सदस्य संजय त्यागी 11 वोट लेकर विजयी रहे. एक वोट अमान्य घोषित किया गया.

सिटी एसपी जोन में उषा शर्मा ने चेयरमैन पद पर 7 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. हालांकि डिप्टी चेयरमैन पद पर आप की शमीम बानो निर्विरोध चुनी गईं. सेंट्रल जोन में बीजेपी की नीतू चेयरमैन, प्रवीण कुमार डिप्टी चेयरमैन और हेमचंद गोयल स्टैंडिंग कमेटी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए. वेस्ट जोन में बीजेपी के हरीश ओबरॉय ने चेयरमैन पद पर 14 वोट से जीत हासिल की. वहीं डिप्टी चेयरमैन पद पर आप की डिंपल आहूजा 13 वोटों से विजयी रहीं.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *