पावर बैंक बना आग का गोला, इंडिगो की फ्लाइट 6E में मचा हाहाकार, मोहाली एयरपोर्ट पर अफरातफरी

Last Updated:

विमान के रुकने के बाद, जब यात्री अभी उतर ही रहे थे, तभी एक केबिन बैग से धुआं निकलता हुआ देखा गया

इंडिगो फ्लाइट में आग लगने के बाद समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

मोहाली. हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग के बाद विमान रनवे पर खड़ा था और एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक सामान में अचानक आग लग गई. ये सामान अभी तक पावरबैंक बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी इवैक्यूएशन करना पड़ा और सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जानकारी के मुताबिक आग एक पावर बैंक से लगी थी जो एक यात्री के हैंड बैगेज में रखा था. लिथियम-आयन बैटरी वाले पावर बैंक में थर्मल रनअवे की वजह से इस तरह की घटनाएं होती हैं. डीजीसीए के नियमों के तहत पावर बैंक को चेक-इन बैगेज में रखना पूरी तरह बंद है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *