गाजियाबाद के एक होटल से सामने आई इस घटना ने सनसनी फैला दी. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ने का दावा किया. इस दौरान पति और उसके साथ मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति होटल के कमरे तक पहुंचता है और वहां अपनी पत्नी तथा उसके कथित प्रेमी का सामना करता है. इसके बाद कथित प्रेमी को कमरे से बाहर लाया जाता है और उसके साथ मारपीट की जाती है. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, न्यूज18 इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता है. (रिपोर्टर- अमित राणा)
होटल में प्रेमी संग थी बीवी, दबे पांव पहुंचा पति, फिर जो थप्पड़ ही थप्पड़ लगाए
