Last Updated:
पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब दौरे पर 25,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. वे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और कई मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस दौरान वे पंजाब के अलावा हरियाणा और जम्मू को भी विकास का उपहार देंगे.
हाइर्डोजन ट्रेन, एक्सप्रेसवे सहित 25000 करोड़ की सौगात, PM मोदी 17 जुलाई को और क्या-क्या देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब के दौरे पर रहने वाले हैं. वे इस दौरान पंजाब-हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों को बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं. उनका ये मेगा दौरा कुल 25,000 करोड़ का उपहार देशवासियों को देने जा रहा है. जिसमें वे कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. आइए जानते हैं कि पंजाब के जालंधर पहुंचने के बाद पीएम मोदी का दौरा कैसे-कैसे आगे बढ़ेगा और वे क्या-क्या बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं.
कौन-कौन सी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
- -सुबह करीब 11 बजे जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच चलेगी
- -यह दुनिया की सबसे लंबी (10 कोच) और सबसे ताकतवर (3200 HP) हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.
- -ट्रेन से धुआं नहीं निकलेगा, सिर्फ पानी की भाप निकलेगी. यानी जीरो कार्बन उत्सर्जन.
- -इसके बाद एकलव्य स्टेडियम में करीब 14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
- -दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के बड़े हिस्से को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
- -इससे दिल्ली से कटरा का सफर करीब 14 घंटे से घटकर 6 घंटे और दिल्ली से अमृतसर का सफर 8 घंटे से घटकर 4 घंटे रह जाएगा.
- -अंबाला-काला अंब हाईवे, जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन करेंगे.
हांसी-बरवाला हाईवे का शिलान्यास करेंगे. - -कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
- -भिवानी और नारनौल के नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे.
- -कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे, जहां सिख गुरुओं के इतिहास और विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा.
इन परियोजनाओं को सौंपने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 1:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे. यहां भी वे 4,700 करोड़ से ज्यादा की स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
- -PGIMER में अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे
- -150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे
- -पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और सरकारी कॉलेज सेक्टर-46 में नए हॉस्टल और शिक्षा संबंधी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
- -आईटी सिटी-कुराली ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन और PR-7 Spur सड़क परियोजना का शिलान्यास करेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी पंजाब के जालंधर में 5,470 करोड़ से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही जालंधर को भी कई सौगातें मिलेंगी.
- -20 राज्यों के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का एक साथ उद्घाटन करेंगे
- -जालंधर कैंट स्टेशन भी इनमें शामिल है.
- -दौलतपुर चौक-करटोली नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे
- -करटोली-अंबाला ट्रेन और अमृतसर (छेहर्टा)–वाराणसी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
- -दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 का उद्घाटन करेंगे
- -लुधियाना साउदर्न बाईपास का शिलान्यास करेंगे.
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई की यात्रा विकास यात्रा के रूप में काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है. सिर्फ यही नहीं इन घोषणाओं को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की मजबूत जमीन के रूप में भी देखा जा रहा है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
