Last Updated:
‘लॉकअप 2’ में इस बार अर्जुन कपूर नजर आए.शो में इस बार वीक जजमेंट डे पर अर्जुन कपूर ने बतौर गेस्ट शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पामेला सेरेना संग काफी मजाक किया. इतना ही नहीं उन्होंने तो मजे-मजे में पामेला को शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया.
नई दिल्ली. ‘लॉकअप 2’ शुरुआत से ही सुर्खियों में छाया हुआ है. नेटफ्लिक्स के इस रियलिटी शो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. शो में ओर आकांक्षा चौधरी सीक्रेट रूम में हैं. तो दूसीर और सुनीता आहूजा, रियाज अली, माधुरी ग्रोवर, श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर हो चुके हैं.इस बार शो में बतौर गेस्ट अर्जुन कपूर भी नजर आए.
‘लॉकअप 2’ में ‘जजमेंट डे’ के मौके पर अर्जुन ने शो में एंट्री लेंगे. शो के अपकमिंग जजमेंट डे पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आएंगे.वह कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल भी करेंगे.जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा के गेम पर सवाल उठाए. धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को रेड फ्लैग बताया.
अर्जुन को भाया पामेला का गेम
शो के दौरान अर्जुन कपूर की एंट्री के बाद वह दुबई की हसीना पामेला सेरेना से बात करने लगते हैं. उन्होंने पामेला और आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री पर जमकर बातची की. इसी दौरान मजाक करते करते पामेला ने शादी के लिए प्रपोजल रख दिया. उनकी बात सुनकर अर्जुन ने कहा कि कलेश तो बहुत हो रहे हैं. मुझे वो कलेशी कॉर्नर यानी पामेला वाला साइड बहुत पसंद आया था. ये सुनकर पामेला हंसने लगती हैं.
View this post on Instagram
