'उनसे हर कोई बात नहीं कर सकता', नसीरुद्दीन शाह के साथ कैसे हैं परेश रावल के रिश्ते, आज भी याद है पहली मुलाकात

Last Updated:

Naseeruddin Shah- Paresh Rawal- नसीरुद्दीन शाह और परेश रावल की विचारधारा एक दूसरे के बिलकुल विपरीत है. दोनों एक-दूसरे से बिलकुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच का गर्मजोशी और दोस्ती का रिश्ता है. वो दोनों भले ही एक दूसरे का समर्थन न करते हों, लेकिन एक-दूसरे के लिए दोनों के दिलों में भरपूर इज्जत है.

नसीरुद्दीन शाह संग रिश्ते पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी.

नई दिल्ली.  नसीरुद्दीन शाह और परेश रावल दोनों ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नामी चेहरे हैं. दोनों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच अपनी खास जगह बनाई है. नसीरुद्दीन और परेश रावल अपनी बेबाकी के लिए जाने-जाते हैं. दोनों ही डंके की चोट पर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन दोनों के पॉलिटिकल व्यूज बिलकुल अलग हैं. उनमें जमीन और आसमान का अंतर है. इतने अंतर के बावजूद दोनों के रिश्ते कमाल के है. हाल ही में परेश रावल ने नसीरुद्दीन शाह के साथ अपनी दोस्ती और रिश्ते के बारे में खुलकर बात की.

अक्सर सरकार का समर्थन करने वाले परेश रावल कहते हैं कि नसीरुद्दीन शाह के साथ उनके विचार भले ही न मिलते हों, लेकिन उनके बीच दोस्ती का रिश्ता है, जो काफी गहरा है. परेश रावल ने विक्की लालवानी के साथ बात करते हुए कहा कि वो दोनों भले ही पारंपरिक तरीके से बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं, लेकिन वो नसीरुद्दीन शाह की दिल से बहुत इज्जत करते हैं.

परेश रावल ने नसीरुद्दीन की जमकर की तारीफ

वो आगे कहते हैं, ‘हम ऐसे दोस्त नहीं है जो एक-दूसरे के घर जाते हों. हम लोग फोन पर कभी-कभी बातचीत कर लेते हैं. सच ये है कि मैं उनके आसपास बहुत सहज नहीं रह सकता हूं. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं इसलिए उतना सहज नहीं हो सकता हूं’.

हर किसी से बात नहीं करते नसीरुद्दीन

परेश रावल ने आगे बताया कि नसीरुद्दीन शाह ऐसे इंसान नहीं है जो हर किसी के साथ घुल-मिल जाएं. जो हर किसी के साथ बातचीत करें. वो अपनी नाराजगी को जाहिर कर देते हैं. परेश रावल का कहना है कि वो जितने कमाल के कलाकार हैं, उतने ही कमाल के वो इंसान भी हैं.

विचारों में अंतर के बावजूद दोनों के रिश्ते में काफी गर्मजोशी है. परेश रावल कहते हैं, ‘हमारी राजनीतिक विचारधारा भले ही अलग है, लेकिन हमारी कभी इन चीजों को लेकर लड़ाई नहीं हुई है. मैंने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि अगर कभी शाहरुख खान, नसीरुद्दीन शाह, और आमिर खान कोई बात कहते हैं या फिर वो मेरी बात से सहमत नहीं हैं, तो मैं उनकी बात जरूर सुनूंगा और उनके नजरिए को समझने की कोशिश करूंगा. अगर मुझे लगेगा कि वो गलत हैं तो मैं उन्हें जरूर टोकूंगा’.

नसीरुद्दीन शाह से कैसे हुई थी परेश रावल की मुलाकात

नसीरुद्दीन शाह के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए परेश रावल कहते हैं कि वो और ओम पुरी एक साथ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ते थे. दोनों के बारे में एनएसडी में पढ़ने वाले उनके एक दोस्त ने बताया था. उसकी बातें सुनकर एक दिन वो अपने दोस्त के साथ वहां गए जहां नसीरुद्दीन रहते थे. परेश रावल कहते हैं कि भले ही उन्होंने ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह को साथ में काम करते नहीं देखा था, लेकिन वो उनकी झलक देखकर ही मंत्रमुग्ध हो गए थे.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *