Noida PG Fire: 'बम' की तरह फटा AC, लपटों से घिर गई तीसरी मंजिल, नोएडा के गर्ल्स PG में लगी आग, लोगों ने ऐसे बचाई 11 जान

Last Updated:

Noida PG Fire: यूपी के नोएडा सेक्टर 19 में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां ए-ब्लॉक स्थित एक तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर चल रहे गर्ल्स पीजी के एसी में अचानक तेज धमाका हुआ और भयंकर आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान में धुआं भर गया. गनीमत यह रही कि तीसरी मंजिल पर मौजूद 6 लड़कियों समेत कुल 11 लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

नोएडा के सेक्टर-19 के गर्ल्स पीजी में आग लगी.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में रविवार का दिन उस वक्त दहशत से भर गया, जब सेक्टर-19 के एक घर में लगा एसी अचानक बम की तरह फट गया. घटना ए-ब्लॉक के 682 नंबर के तीन मंजिला मकान की है, जहां तीसरी मंजिल पर युवतियां बतौर पेइंग गेस्ट (PG) रहती हैं. सुबह करीब 11 बजे कमरे में लगे एक विंडो एसी में शॉर्ट-सर्किट हुआ और जोरदार धमाके के साथ उसमें भयंकर आग लग गई.

रविवार की छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही मौजूद थे. अचानक हुई विस्फोट जैसी आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बालकनी से काला धुआं निकलता देखा. पड़ोसी केवी सिंह ने तुरंत शोर मचाकर कमरे में मौजूद लड़कियों को आगाह किया. आग इतनी तेजी से फैली कि तीसरे तल से लपटें दूसरे तल तक पहुंचने लगीं. गनीमत रही कि आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही, उस मंजिल पर मौजूद 6 युवतियों समेत कुल 11 लोग आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकल आए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *