CJP प्रदर्शन में शामिल हुईं शबाना आजमी की बिगड़ी थी तबीयत, आंसू गैस की वजह से पड़ा अस्थमा का अटैक

Last Updated:

Shabana Azmi Breaks Silence on Student Protest- जंतर मंतर पर हो रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में शबाना आजमी भी शामिल हुई थीं. सोशल मीडिया पर उनकी स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने वाले वीडियो भी काफी वायरल हुए. लेकिन प्रदर्शन के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

ख़बरें फटाफट

शबाना आजमी ने सरकार से की अपील

नई दिल्ली. सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ गई. इस पूरी घटना के बाद उन्होंने खुलासा किया कि आंसू गैस छोड़े जाने की वजह से उन्हें अस्थमा का अटैक आ गया था. लेकिन वह अपने साथ इनहेलर रखती हैं, इसलिए उसकी वजह से एक्ट्रेस की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से पहले ही संभल गई.

फिल्म इंडस्ट्री के जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन का सपोर्ट किया था. लेकिन उस दौरान उनकी तबीयत अचानक इतनी बिगड़ गईं कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर वह क्या करें.एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने खुद को संभाला.

आंसू गैस की वजह से पड़ा अस्थमा का अटैक

शबाना आजमी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि, ‘जिस वक्त ये प्रदर्शन चल रहा था, उस वक्त मैं वहां पहुंची थीं. लेकिन मुझे अस्थमा है और आंसू गैस की वजह से मुझे घटना के वक्त अटैक आ गया. लेकिन मेरे पास मेरा पंप (इनहेलर) था, और किसी तरह मैंने अपनी बिगड़ती तबीयत पर काबू पाया. उस जो लोग वहां थे, उन्होंने मुझे पास ही एक बिल्डिंग के पास पहुंचाया. लेकिन ठीक होने के बाद मैं वहां गई और मैंने उनकी हौसला अफजाई की. मैं उन सभी को सलाम करती हूं.’

जंतर मंतर जाने की बताई वजह

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं. न ही वह किसी भी पार्टी का हिस्सा बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में जाते हैं उसी के हिसाब से अपनी राय रखनी पड़ती है और वह किसी पार्टी के हिसाब से नहीं खुलकर अपनी बात त बात को अपनी बात मानना पड़ता है, जबकि वह अपनी स्वतंत्र सोच बनाए रखना चाहती हैं.वह वहां भी इसलिए गई थीं, क्योंकि वह छात्रों को सपोर्ट करना चाहती थीं.

बता दें कि शबाना ने ये भी खुलासा किया कि उन बच्चों की मांगें गलत या खतरनाक नहीं हैं.वो जिस सुधार की बात कर रह हैं, वह शिक्षा के लिए जरूरी है. साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुने. यही वजह है कि शबाना लगातार CJP के प्रदर्शन का समर्थन कर रही हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *