तब्बू ने पर्सनैलिटी राइट्स मामले में खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, 6 तारीख को होगी अगली सुनवाई

Last Updated:

Tabu-
कई बॉलीवुड सितारे पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं. इस मामले में अब तब्बू भी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं. एक्ट्रेस ने बिना अनुमति अपने नाम, फोटो के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग उठाई है. इस मामले में अगली सुनवाई कल यानी कि 6 अगस्त को होगी.

तब्बू पर्सनैलिटी राइट्स मामले में हाईकोर्ट पहुंचीं.

नई दिल्ली. अरिजीत सिंह, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय, जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं. अब इस लिस्ट में तब्बू का नाम भी जुड़ गया है. एक्ट्रेस ने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. तब्बू ने अदालत से अनुरोध किया है कि उनके नाम, तस्वीर, चेहरे, आवाज, व्यक्तित्व और अन्य पहचान संबंधी चीजों को बिना अनुमति इस्तेमाल न किया जाए. उन्होंने इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.

मामले की सुनवाई जज ज्योति सिंह की सिंगल बेंच के सामने हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका में दाखिल पक्षकारों के विवरण से जुड़ी कुछ तकनीकी कमियों की ओर ध्यान दिलाया. कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों की जानकारी स्पष्ट और सही होना आवश्यक है, ताकि मामले की निष्पक्ष सुनवाई की जा सके. इसके बाद तब्बू की ओर से पेश वरिष्ठ वकील स्वाति सुकुमार को संशोधित मेमो ऑफ पार्टीज दाखिल करने का निर्देश दिया गया. इस मामले में कोर्ट अब अगली सुनवाई 6 अगस्त को करेगा.

कई सेलेब्स पर्सनैलिटी राइट्स मामले में जा चुके हैं कोर्ट

तब्बू की याचिका ऐसे समय आई है, जब एआई की मदद से फर्जी वीडियो, डीपफेक, नकली विज्ञापनों और मशहूर हस्तियों की पहचान का व्यावसायिक इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. हाल के समय में कई सेलिब्रिटीज ने दावा किया है कि उनकी फोटो और नाम का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, जिससे उनकी इमेज और ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंच रहा है.

वर्क फ्रंट पर तब्बू की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार लेटेस्ट फिल्म ‘भूत बंगला’ में देखा गया था. अक्षय कुमार के साथ वो इस हॉरर-कॉमेडी में लीड रोल में दिखी थीं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और इसको बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था. फिल्म भूत बंगला ने थिएटर्स में अच्छी कमाई की थी.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *