CJP 'चलो संसद' मार्च हिंसा: घायल छात्रों का हाल जानने RML और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचे जे.पी. नड्डा

होमताजा खबरDelhi

CJP ‘चलो संसद’ मार्च हिंसा: घायल छात्रों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे नड्डा

Last Updated:

दिल्ली पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए. कई सीनियर अधिकारियों समेत 118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हुए. नड्डा ने सोमवार को CJP के दो प्रतिनिधियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर आंतरिक चर्चा करेगी.

लेडी हार्डिंग अस्पताल में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा.

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (RML) और लेडी हार्डिंग अस्पतालों का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों से मिलकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद मार्च के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों की हालत के बारे में जानकारी ली. सूत्रों के मुताबिक, नड्डा ने छात्रों को दी जा रही मेडिकल सुविधाओं का भी जायजा लिया.

अस्पताल प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री को छात्रों की हालत के बारे में बताया कि वे सभी डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उन्हें ज़रूरी इलाज दिया जा रहा है. परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग के लिए सोमवार को हज़ारों लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुए थे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *