Last Updated:
दिल्ली मेट्रो के 16 मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. सुरक्षा कारणों की वजह से डीएमआरसी ने यह फैसला किया है.
सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया है. (पीटीआई)
नई दिल्ली. दिल्ली के 16 मेट्रो स्ट्रेशन गुरुवार को भी बंद रहेंगे. जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के जारी विरोध प्रदर्शन केबीच सुरक्षा कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि 23 जुलाई को ये 16 मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
ये मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे: 1. लोक कल्याण मार्ग, 2. राजीव चौक, 3. पटेल चौक, 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग, 5. बाराखंबा रोड, 6. सुप्रीम कोर्ट, 7. सेवा तीर्थ, 8. जनपथ, 9. मंडी हाउस, 10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, 11. आईटीओ, 12. दिल्ली गेट, 13. इंद्रप्रस्थ, 14. खान मार्केट, 15. जोर बाग और 16. शिवाजी स्टेडियम.
परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर कॉजपा के संसद तक मार्च के आह्वान पर हजारों लोगों के मध्य दिल्ली में पहुंचने के कारण एक दिन पहले बुधवार को भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें
