Last Updated:
हरियाली तीज इस बार 15 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी. महिलाओं के लिए यह त्यौहार बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. अपने पति की लंबी आयु की भी कामना करती हैं और नई दुल्हन की तरह सजती हैं. ऐसे में अगर आप भी 16 श्रृंगार के सामान की खरीदारी करना चाहती है, तो दिल्ली का एक ऐसा बाजार है जो बेहद सस्ता है. इसका नाम सदर बाजार है.
हरियाली तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और खूब श्रृंगार करती हैं. पति की लंबी आयु के लिए गौरी-शिव शंकर की पूजा करती हैं. इसलिए हरियाली तीज महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. यह सावन के महीने में ही पड़ता है इस बार यह 15 अगस्त को पड़ रहा है. इस बार यह शनिवार को पड़ रहा है. ऐसे में इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. शनि देव के दिन इस बार यह है व्रत पड़ रहा है जोकि भोलेनाथ यानी शिव जी के शिष्य माने जाते हैं, इसलिए इस बार का हरियाली तीज बेहद खास माना जा रहा है.
श्रृंगार के सामान में सबसे महत्वपूर्ण होता है सिंदूर. तो सबसे पहले अगर आप सिंदूर खरीदना चाहते हैं तो आप दिल्ली के सदर बाजार जा सकती हैं. दिल्ली के सदर बाजार में आपको लिक्विड और ड्राई दोनों तरह के सिंदूर मिलेंगे और तो और यहां पर ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड हर तरह का श्रृंगार का सामान मिलेगा. यहां पर आपको हर्बल सिंदूर भी मिलेंगे जिसे लगाने से आपके बाल और स्कैल्प तक खराब नहीं होगा. ऐसे में हर्बल सिंदूर की बात करें तो इसकी कीमत थोड़ी महंगी है यानी 50 रूपये से इसकी कीमत शुरू है. ऐसे में ये बेस्ट हैं.
सदर बाजार एकमात्र ऐसा बाजार है जहां पर श्रृंगार का सामान सबसे ज्यादा और सबसे सस्ती कीमतों पर मिलता है. यहां पर वैरायटी की भी कमी नहीं होती है. इसके अलावा आप दिल्ली के सदर बाजार से नेल पेंट भी खरीद सकती है क्योंकि श्रृंगार में आपकी मैचिंग की साड़ी का नेल पेंट यहां पर मिल जाएगा जिस रंग की आप साड़ी हरियाली तीज पर पहन रही हैं, उस रंग का नेल पेंट भी यहां पर खरीद सकते हैं. यहां पर नेल पेंट की कीमत 20 रुपए से शुरू है और 200 रुपए तक है. यहां पर नेल पेंट की इतनी वैरायटी है कि हर साड़ी के लिए अलग मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा अगर आपको हरे रंग की चूड़ियां खरीदनी है तो हरे रंग की चूड़ियां भी सदर बाजार में अलग-अलग डिजाइन की मिल रही हैं. सदर बाजार इन दिनों हरी चूड़ियों से भी सजा हुआ है, क्योंकि सावन हो या फिर हरियाली तीज इसमें हरे रंग का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसीलिए ज्यादातर महिलाएं हरियाली तीज पर हरे रंग का ही इस्तेमाल करती हैं. चूड़ियों की कीमत यहां पर 10 रुपए से शुरू है और लगभग 100 रुपए तक का पूरा जोड़ा मिल रहा है. कांच की चूड़ियां हो या फिर प्लास्टिक की दोनों यहां मिल रही हैं. खरीदारी का बेस्ट टाइम है
इसके अलावा सोलह श्रृंगार की बात हो और पैरों में लगाने वाला रंग की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. तो अगर आप पैरों में लगाए जाने वाला रंग भी इस बार खरीदना चाहती हैं तो भी सदर बाजार पहुंच सकती हैं. क्योंकि दिल्ली के सदर बाजार में पैरों में लगाए जाने वाला रंग हर्बल से लेकर केमिकल और तमाम तरह का मिल रहा है. ऐसे में आप हर्बल कलर खरीद कर अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं. पैरों में लगाने वाले रंग की कीमत भी यहां पर सिर्फ रुपए से शुरू है. ऐसे में आप अपने बजट के अनुसार सदर बाजार से खरीदारी कर सकते हैं.
श्रृंगार में सबसे ज्यादा जरूरी होता है मेकअप का सामान. अभी तक हमने बात की 16 श्रृंगार के उन सामानों की जो दुल्हन के लिए बेहद मायने रखते हैं लेकिन अब हम जिन प्रोडक्ट की बात करने जा रहे हैं वो भी सदर बाजार में आप खरीद सकते हैं. जैसे फाउंडेशन, काजल, लिपस्टिक से लेकर के आपको तमाम तरह की क्रीम सब कुछ यहां पर ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड मिल जाएगा. अगर आप पूरे मेकअप किट को यहां पर खरीदना चाहती हैं तो मेकअप किट भी आपके यहां मिल जाएगी मात्र 50 रुपये में. तो देरी न करें क्योंकि 15 तारीख में कुछ ही दिन बचे हैं.
