Last Updated:
Ghaziabad news: कभी सिर्फ चार ऐतिहासिक गेटों के भीतर ही बसा था पूरा गाजियाबाद अब 286 साल पुरानी उसी विरासत को फिर से संवारने की तैयारी शुरू हो गई है. गाजियाबाद नगर निगम शहर के ऐतिहासिक गेटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है. ऐसे में इन गेटों का इतिहास जानना भी दिलचस्प है. वर्ष 1740 के आसपास मुगल बादशाह मोहम्मद शाह के वजीर गाजीउद्दीन ने गाजीउद्दीननगर बसाया था शहर की सुरक्षा के लिए दिल्ली गेट, डासना गेट, सिहानी गेट और शाही गेट बनाए गए थे.
गाजियाबादः कभी सिर्फ चार ऐतिहासिक गेटों के भीतर ही बसा था पूरा गाजियाबाद अब 286 साल पुरानी उसी विरासत को फिर से संवारने की तैयारी शुरू हो गई है. गाजियाबाद नगर निगम शहर के ऐतिहासिक गेटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है. ऐसे में इन गेटों का इतिहास जानना भी दिलचस्प है. वर्ष 1740 के आसपास मुगल बादशाह मोहम्मद शाह के वजीर गाजीउद्दीन ने गाजीउद्दीननगर बसाया था शहर की सुरक्षा के लिए दिल्ली गेट, डासना गेट, सिहानी गेट और शाही गेट बनाए गए थे.
बाद में शाही गेट का नाम बदलकर जवाहर गेट कर दिया गया. यही चारों गेट पुराने गाजियाबाद की पहचान और शहर की सीमा माने जाते थे. समय के साथ शहर का स्वरूप बदलता गया कभी गाजियाबाद की पहचान रहे चार ऐतिहासिक गेटों में से अब केवल तीन ही गेट जवाहर गेट दिल्ली गेट और डासना गेट मौजूद हैं. चौथा सिहानी गेट समय की मार और विकास की दौड़ में पूरी तरह खत्म हो चुका है आज इसकी सिर्फ ऐतिहासिक यादें ही बाकी हैं.
आकर्षक नजर आएंगे गेट
गाजियाबाद की पहचान बनाने वाले ऐतिहासिक गेट अब नए और आकर्षक रूप में नजर आएंगे. शहर की विरासत को सहेजने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने जवाहर गेट दिल्ली गेट डसना गेट के जीर्णोद्वार व सौंदर्रीयकरण की तैयारी शुरू कर दी है इसके लिए सभी गेटों का सर्वे पूरा हो चुका है और निर्माण विभाग में शुरुआती कार्य योजना भी तैयार कर ली है. गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन ऐतिहासिक गेटों की मूल पहचान और पुरानी वस्तु कला को सुरक्षित रखते हुए इन मजबूत और सुंदर बनाया जाएगा. लंबे समय से मरम्मत की जरूरत महसूस कर रहे इन गेटों की आव विशेष रूप से देखरेख होगी. इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के पुराने हिस्से के ऐतिहासिक पहचान और भी निखरकर सामने आएगी साथ ही युवा पीढ़ी को अपने विरासत से जुड़ने का एक नया अनुभव मिलेगा.
टाउन हॉल के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर भी जारी
गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर की ऐतिहासिक धरोहरों और विरासत को संरक्षित एवं पुनर्स्थापित करने के लिए एक विशेषज्ञ एजेंसी के साथ मिलकर डीपीआर तैयार कराई गई है. इसके तहत गाजियाबाद के ऐतिहासिक जवाहर गेट, दिल्ली गेट, डासना गेट और टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. टाउन हॉल के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा. यह परियोजना मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत स्वीकृत हुई है. नगर निगम का उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखना उन्हें नई पहचान देना और नई पीढ़ी को गाजियाबाद के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
