Last Updated:
Noida Passport Seva Kendra : अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने के लिए अपनी बारी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज आई है. अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मोबाइल वैन के जरिए पासपोर्ट आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन का निपटारा किया जाएगा.
पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन की मिलेगी सुविधा. (सांकेतिक एआई तस्वीर )
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर वासियों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में ज्यादा विलंब नहीं होगा, क्योंकि मोबाइल वैन की सुविधा मिलने जा रही है. दरअसल, नोएडा सेक्टर-19 के हेड पोस्ट ऑफिस में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है. इसमें काफी समय लग रहा है. ऐसे में पासपोर्ट आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. आइए जानते हैं सबकुछ.
पिछले साल सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र का विस्तार किया गया था. तब कहा गया कि पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन और सत्यापन कराना आसान होने दा रहा है. यहां एक नई मशीन और अन्य जरूरी संसाधन और काउंटर भी शुरू किए गए. सीनियर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया था की तीन और काउंटर शुरू किए जाएंगे. ऐसे में कुल पांच काउंटरों से मौजूदा की तुलना में पांच गुना से ज्यादा आवेदन प्रतिदिन स्वीकार किए जा सकेंगे.
सप्ताह भर चलेगी मोबाइल वैन
मगर, अब कुछ महीनों बाद ही खबर आ गई कि पासपोर्ट सेवा केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है. यहां शिफ्टिंग का काम चल रहा है. मगर, परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है. हालांकि, अब राहत की खबर यह है कि नोएडा सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवाओं के लिए बढ़ती प्रतीक्षा सूची को कम करने के मकसद से पूरे सप्ताह मोबाइल वैन के जरिए सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. पहले यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए शुरू की गई थी, लेकिन आवेदकों की हुए संख्या को देखते इसे सप्ताहभर जारी रखने का निर्णय लिया गया है.
क्यों लिया गया फैसला?
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र को फिलहाल दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है. जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक पासपोर्ट से जुड़ी सभी सेवाएं दो मोबाइल वैन के माध्यम से संचालित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि दोनों मोबाइल वैन के जरिए प्रतिदिन ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले सौ आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा. पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ती मांग और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ें
