Last Updated:
सावन चल रहा है लेकिन दिल्ली-नोएडा में मूसलाधार बारिश का इंतजार अभी भी जारी है. हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार आज उमस ज्यादा रहने से महसूस होने वाली गर्मी बढ़ सकती है, जबकि तापमान में गिरावट रहेगी और सामान्य से कई डिग्री नीचे रहेगा.
आज सोमवार को बारिश होगी या नहीं? 3 अगस्त को कैसा रहेगामौसम?
Sawan aaj ka mausam: सावन का आज चौथा दिन है, लेकिन जैसी बारिश इस महीने में हर बार होती है, अभी तक नहीं दिखाई दी है. आसमान में धूप खिली है और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन बरसात बहुत ज्यादा नहीं है. हालांकि आज यानि सोमवार को दिल्ली-नोएडा में आसमान में बादल छाए रहेंगे. पूरा दिन उमस भरा रहेगा हालांकि बीच-बीच में हल्की-हल्की बरसात या कम समय के लिए मध्यम बरसात हो सकती है.
मौसम विभाग की मानें तो आज गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन उमस के चलते मौसम गर्म महसूस हो सकता है. सोमवार को दिनभर कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट कहती है कि सुबह से दोपहर के बीच एक-दो दौर में हल्की बारिश हो सकती है. दोपहर बाद और शाम को गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. हालांकि सभी जगह एक जैसा मौसम नहीं रहेगा.
सोमवार को तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जो सामान्य से करीब 4-5 डिग्री नीचे है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. ऐसे में गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं होगी लेकिन नमी बढ़ने के कारण महसूस होने वाली गर्मी ज्यादा रहेगी.
आज नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर में मौसम लगभग एक जैसा ही रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके मौसम को सुहावना बना देंगे.
हालांकि मौसम विज्ञानियों की लोगों को सलाह है कि वे घर से बाहर निकलें तो अपने साथ छाता या रेनकोट रखें ताकि अचानक बारिश की स्थिति में बचा जा सके.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
