ODI मैच की पहली गेंद पर विकेट का रिकॉर्ड, इकलौता भारतीय बॉलर जिसने चार बार किया कारनामा

Last Updated:

वनडे मैच की पहली गेंद पर विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद मुश्किल और खास उपलब्धि मानी जाती है. भारतीय क्रिकेट में यह कारनामा कई तेज गेंदबाजों ने किया है, लेकिन जब बात पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने की आती है तो जहीर खान का रिकॉर्ड आज भी सबसे ऊपर है. भारत के लिए उन्होंने चार अलग-अलग मौकों पर वनडे मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कमाल किया. पिछली बार यह कारनामा भारतीयों में मोहम्मद सिराज ने किया था.

ODI मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करना बेहद दुर्लभ माना जाता है. भारत की ओर से अब तक सिर्फ चार गेंदबाज ही यह कारनामा कर पाए हैं और इनमें सबसे आगे पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान हैं. जहीर खान ने अपने करियर में चार बार वनडे मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के इकलौते गेंदबाज हैं.

उन्होंने पहली बार 20 जुलाई 2001 को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैथ्यू सिंक्लेयर को पहली ही गेंद पर आउट किया. इसके बाद 30 सितंबर 2002 को इसी मैदान पर श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को बिना खाता खोले चलता किया.

जहीर ने तीसरी बार 17 अक्टूबर 2007 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क को पहली गेंद पर पवेलियन भेजा. उनका चौथा और आखिरी ऐसा विकेट 27 दिसंबर 2009 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आया, जब उन्होंने श्रीलंका के उपुल थरंगा को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया. भारतीय क्रिकेट में कोई दूसरा गेंदबाज इस रिकॉर्ड की बराबरी भी नहीं कर पाया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भारत के लिए वनडे की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज देबाशीष मोहंती थे. उन्होंने 5 सितंबर 1999 को सिंगापुर के कल्लांग ग्राउंड पर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज रिडले जैकब्स को पहली ही गेंद पर आउट किया था. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट में इस अनोखे रिकॉर्ड की शुरुआत की.

स्विंग के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले प्रवीण कुमार ने भी 16 अगस्त 2010 को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया. उन्होंने उपुल थरंगा को पारी की पहली गेंद पर आउट कर भारत के लिए इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया.

इस खास सूची में सबसे नया नाम मोहम्मद सिराज का है. उन्होंने 4 अगस्त 2024 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को पहली ही गेंद पर आउट किया. सिराज ने अपनी तेज रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से निसांका को चकमा देते हुए भारत के लिए इस स्पेशल लिस्ट में अपना नाम शुमार कराया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *