राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय… आज सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे, AC में बैठकर करें दिल्ली दर्शन

होमताजा खबरDelhi

राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय… आज सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे

Last Updated:

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन आज से खुले हैं. सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन की वजह से राजीव चौक और उसके आसपास के करीब 15 से 16 मेट्रो स्टेशन पिछले 4 दिनों से बंद थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले रहेंगे. (पीटीआई)

नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है कि वो आज से बिना किसी परेशानी के आवाजाही कर सकेंगे. दिल्ली मेट्रो का कोई भी स्टेशन बंद नहीं रहेगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को ‘एक्स’ कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए (आने और जाने, दोनों के लिए) खुले हैं.’

दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच शनिवार को लगातार चौथे दिन कई मेट्रो स्टेशन बंद थे. हालांकि, केंद्र सरकार से बातचीत और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने 25 जुलाई को अपना आंदोलन वापस ले लिया, जिसके बाद राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय सहित सभी 18 मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए.

जिन 15 से 18 मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा के नजरिए से बंद किया गया था, उनमें लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और नई दिल्ली शामिल थे.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *