UPSC परीक्षा दी थी? NTA में नौकरी का शानदार मौका, 80 हजार रुपये मिलेगी सैलरी

Last Updated:

NTA Young Professional Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है. 80,000 रुपये महीने की सैलरी और दिल्ली में पोस्टिंग का यह बेहतरीन मौका UPSC प्रतिभा सेतु पर रजिस्टर्ड युवाओं के लिए है. जानिए पद, योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी हर जरूरी डिटेल.

NTA Young Professional Recruitment 2026: एनटीए यंग प्रोफेशनल भर्ती के तहत 16 रिक्त पद भरे जाएंगे

नई दिल्ली (NTA Young Professional Recruitment 2026). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपने काम का दायरा बढ़ाने और रिसर्च एक्टिविटीज को मजबूत करने के लिए युवा प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ रही है. इसके तहत एजेंसी ने यंग प्रोफेशनल (YP) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां एकेडमिक, लीगल और फाइनेंस डिवीजन के लिए की जा रही हैं. अगर आप सिविल सर्विस की तैयारी कर चुके हैं और UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं तो यह बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.

इन पदों पर चुने गए युवाओं की पोस्टिंग नई दिल्ली स्थित NTA हेडक्वॉर्टर में होगी. काम की जरूरत पड़ने पर देश में ट्रैवल करने का मौका भी मिल सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें हर महीने 80,000 रुपये का फिक्स्ड मानदेय मिलेगा. जानिए एनटीए यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है, सीटें कितनी हैं और सिलेक्शन कैसे होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में भर्ती से जुड़ी हर डिटेल संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

एनटीए में कितने पदों पर भर्ती होगी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुल 16 पदों के लिए यह भर्ती निकाली है. इन्हें 3 अलग-अलग रिसर्च फील्ड्स में बांटा गया है:

  • एकेडमिक रिसर्च: सबसे ज्यादा 12 पद इसी सेक्शन में हैं.
  • लीगल रिसर्च: कानून से जुड़े काम के लिए 2 पद रखे गए हैं.
  • फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च: इस स्ट्रीम के लिए 2 पद तय किए गए हैं.

एनटीए में भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

एनटीए की भर्ती की सबसे पहली और मुख्य शर्त है कि कैंडिडेट का UPSC Pratibha Setu पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है. अलग-अलग पदों के हिसाब से योग्यता इस तरह है:

  • एकेडमिक रिसर्च: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दी हो और पोर्टल पर दर्ज हों. संबंधित विषय में पीजी डिग्री वालों को प्राथमिकता मिलेगी. पीएचडी या टीचिंग का अनुभव है तो फायदा मिलेगा.
  • लीगल रिसर्च: सिविल सेवा परीक्षा में लॉ (Law) ऑप्शनल सब्जेक्ट रहा हो. साथ ही मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLM की डिग्री जरूरी है. लीगल रिसर्च या कोर्ट के मामलों का अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी.
  • फाइनेंस एंड अकाउंट्स: यूपीएससी परीक्षा देने के साथ कॉमर्स, इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए. इसके अलावा CA, CMA या CS जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले भी पात्र हैं.

साथ ही, उम्मीदवार की उम्र UPSC प्रतिभा सेतु स्कीम के तय नियमों के मुताबिक होनी चाहिए.

एनटीए यंग प्रोफेशनल को सैलरी कितनी मिलेगी?

एनटीए यंग प्रोफेशनल भर्ती में सेलेक्शन होने पर हर महीने 80,000 रुपये का फिक्स मानदेय मिलेगा.

  • नौकरी की अवधि: यह कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड जॉब है. शुरुआत में 24 महीने (2 साल) का कॉन्ट्रैक्ट होगा, जिसे आपकी परफॉर्मेंस के आधार पर 12 महीने और बढ़ाया जा सकता है.
  • वर्क कल्चर: यह 5-डे वर्किंग जॉब होगी.. यानी हफ्ते में 5 दिन काम करना होगा.
  • छुट्टियां: सालभर में 8 दिनों की छुट्टी (प्रो-राटा आधार पर) मिलेगी.

ध्यान रहे, यह पूरी तरह से संविदा (Contractual) आधारित जॉब है. इसे भविष्य में पक्की सरकारी नौकरी का दावा नहीं माना जाएगा.

एनटीए यंग प्रोफेशनल की नौकरी के लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

एनटीए यंग प्रोफेशनल भर्ती में सिलेक्शन की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है:

  • शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले योग्यता और स्ट्रीम के हिसाब से एप्लीकेशन छांटी जाएंगी.
  • इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह इंटरव्यू आमने-सामने या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकता है.
  • लिखित परीक्षा: जरूरत पड़ने पर NTA इंटरव्यू से पहले छोटा रिटन टेस्ट या टास्क-बेस्ड असेसमेंट भी ले सकता है.

NTA के पास पदों की संख्या बदलने या बिना कारण बताए प्रक्रिया रद्द करने का पूरा अधिकार रहेगा. अगर आप ऊपर लिखी शर्तों को पूरा करते हैं तो समय रहते अप्लाई जरूर करें!

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *