इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का प्राउड मोमेंट, 'इंडियन आइडल' विनर ज्योतिर्मयी को दी बधाई, जताया गर्व

Last Updated:

ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक ने देश के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. उनकी इस शानदार जीत पर हर ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ज्योतिर्मयी नायक को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें ओडिशा की इस बेटी पर गर्व है.

धर्मेंद्र प्रधान ने ज्योतिर्मयी को दी बधाई.

नई दिल्ली. ओडिशा की प्रतिभाशाली गायिका ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी सुरीली आवाज, अटूट मेहनत और शानदार गायकी के दम पर ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. वो इस पॉपुलर रियालिटी शो के 16वें सीजन की विनर रहीं. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे ओडिशा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक की इस बड़ी जीत के मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व जताया है.

धर्मेंद्र प्रधान एक्स पर पोस्ट करते हुए ज्योतिर्मयी नायक की इस उपलब्धि को राज्य के लिए एक गर्व का अवसर मानते हैं. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक को इंडियन आइडल 16 का विजेता बनने पर हार्दिक बधाई. अपनी मधुर आवाज और अथक मेहनत के दम पर उन्होंने पूरे देश में ओडिशा का नाम रोशन किया है. उनकी वर्षों की कड़ी साधना, समर्पण और इस उपलब्धि से राज्य के युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी.’

धर्मेंद्र प्रधान ने जताया गर्व

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *