Last Updated:
फरहान अख्तर आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान की फिल्म ‘ललकार’ में अहम रोल में दिखने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने इस स्पोर्ट्स ड्रामा से दूरी बना ली है. फऱहान अख्तर इस फिल्म के प्रोड्यूसर बने रहेंगे, लेकिन अब वो इसमें लीड रोल में नहीं दिखेंगे. फरहान के फिल्म छोड़ने के बाद 37 साल के ‘जुबली’ फेम एक्टर सिद्धांत गुप्ता ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है.
फरहान अख्तर ने ‘ललकार’ से दूरी बना ली है.
नई दिल्ली. आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान के साथ साल 2001 में लगान बनाई थी. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया था बल्कि इसे क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. अब आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर से स्पोर्ट्स ड्रामा ‘ललकार’ में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में फरहान अख्तर भी अहम रोल में दिखते लेकिन अब फरहान ने आशुतोष की ललकार से दूरी बना ली है. उन्होंने डेट्स की वजह से फिल्म छोड़ दी और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘जुबली’ में नजर आ चुके टीवी एक्टर सिद्धांत गुप्ता उन्हें रिप्लेस करने वाले हैं.
फरहान अख्तर नीरज पांडे की फिल्म में आरडी बर्मन के रोल में दिखेंगे. दिग्गज कंपोजर के किरदार को अदा करने के लिए एक्टर को मेंटल और फिजिकल तौर पर खुद को बदलना होगा जिसके लिए उन्हें समय चाहिए. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आशुतोष गोवारिकर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए फरहान अख्तर को महीने भर से ज्यादा की ट्रेनिंग करनी होगी औऱ ‘ललकार’ की शूटिंग भी काफी लंबी चलेगी.
वहीं दूसरी तरफ आरडी बर्मन की बायोपिक के लिए भी एक्टर को काफी मेहनत करनी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फऱहान अख्तर ने सिंगर और कंपोजर आरडी बर्मन की बायोपिक को आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान की फिल्म पर ज्यादा तवज्जो दिया है.
फरहान अख्तर भले ही आशुतोष और आमिर खान की फिल्म ‘ललकार’ का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वो इससे जुड़े रहेंगे. फरहान इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना रहे हैं. फरहान और रितेश सिद्धवानी इसके प्रोड्यूसर हैं. इसके साथ ही राजकुमार हिरानी भी इससे जुड़े हुए हैं. अब अगर फरहान अख्तर को रिप्लेस कर रहे एक्टर सिद्धांत गुप्ता की बात करें तो उन्होंने टीवी से करियर की शुरुआत की थी. वो टशन-ए-इश्क जैसे सीरियल में दिखे थे. इसके बाद वो जुबली और ब्लैक वारंट में शानदार अभिनय का परिचय दे चुके हैं.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
