अनुपम खेर ने 30 साल बाद खोला ये बड़ा राज, शाहरुख खान की फिल्म से जुड़े है तार, नाम सुनकर नहीं होगा यकीन

Last Updated:

आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ को लोग शायद ही कभी भुला पाए. इस आइकॉनिक लव स्टोरी ने आज तक लोगों को दिलों पर कब्जा कर रखा है. लेकिन अब इसी फिल्म से जुड़ा एक बड़ा राज अनुपम खेर ने 30 साल बाद खोला है.

ख़बरें फटाफट

अनुपम ने भी फिल्म में किया था काम

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि थिएटर में भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने अपने नए नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’ का वर्ल्ड प्रीमियर किया, जो मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में हुआ.इस दौरान उन्होंने एक बड़े राज से पर्दा उठाया है.

इस मौके की तस्वीरें अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इसी के साथ उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा भी कर दिया. उन्होंने बताया कि उनके इस नए नाटक का नाम उनकी पत्नी किरण खेर ने सुझाया है.

फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

यहीं पर उन्होंने एक और बड़ा राज खोलते हुए कहा कि सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ का नाम भी किरण खेर ने ही दिया था. यह बात सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए, क्योंकि यह जानकारी पहले ज्यादा लोगों को नहीं पता थी.1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने इतिहास रच दिया था. राज और सिमरन की ये लव स्टोरी आज भी लोगों की फेवरेट फिल्मों में शामिल है.

नाटक के बारे में दी ये जानकारी

वहीं बात करें अनुपम खेर के नए नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’ की, तो इसका म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है. इसके गाने शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी ने गाए हैं, जबकि लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं. इस नाटक में अनुपम खेर के साथ मेघना मलिक, माया शर्मा, विकास रावत, श्रद्धा मंडले और हर्मन डी’सूजा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. कहानी ऐसे रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ऊपर से जाने-पहचाने लगते हैं लेकिन अंदर से बिल्कुल अजनबी होते हैं.

बता दें कि इसके अलावा अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खोसला का घोसला 2 को लेकर भी चर्चा में हैं. खबर है कि यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हो सकती है, जिसमें उनके साथ बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और रवि किशन भी नजर आएंगे.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *