Last Updated:
Top 5 Places For Bird Photography And Nature Walk In Delhi NCR: अगर आप जंगली जानवर और अलग-अलग तरह के पक्षियों के दीदार के लिए सोचते हैं कि आपको दिल्ली एनसीआर से बाहर जाना पड़ेगा तो ऐसा नहीं है क्योंकि दिल्ली समेत एनसीआर के अंदर ही आपको वाइल्डलाइफ का अनुभव करने का मौका कई जगहों पर मिल सकता है. जहां पर जाकर आप न सिर्फ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कर सकते हैं बल्कि अपने बच्चों के साथ घूम भी सकते हैं.
पहले नंबर पर बात करते हैं दिल्ली के चिड़ियाघर की यानी दिल्ली जू की. यह दिल्ली के मथुरा रोड पर स्थित है.
यहां पर आपको शेर, बाघ, सफेद बाघ, हाथी, गैंडा, जिराफ, ज़ेब्रा, भालू, मगरमच्छ, कई प्रजातियों के पक्षी और सरीसृप का दीदार करने का मौका मिलेगा.
यहां पर आप फोटोग्राफी और वीडियो भी बना सकते हैं. इसके खुलने के समय की बात करें तो दिल्ली जू
सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलता है. सोमवार को यह बंद होता है. यहां की टिकट बड़ों के लिए 80, बच्चों के लिए 40 और 5 वर्ष से कम आयु: निःशुल्क है.
दिल्ली के अंदर ही वाइल्डलाइफ अनुभव के लिए एक ऐसी जगह भी बेस्ट है जहां पर देश-विदेश तक से लोग आते हैं. यह जगह बेहद खूबसूरत है. इसका नाम है ओखला बर्ड सेंचुरी जोकि दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर स्थित है. डीएनडी फ्लाईवे के पास यह बनाया गया है. सर्दियों में यहां साइबेरिया और मध्य एशिया से आने वाले प्रवासी पक्षी आते हैं. यहां 300 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं. फोटोग्राफी के लिए यह जगह शानदार है. समय की बात करें तो यह लगभग सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलता है. यहां की टिकट भारतीयों के लिए लगभग 30–35 रुपए तक है.
तीसरी बेस्ट वाइल्डलाइफ जगह जो दिल्ली एनसीआर में ही है वो है असोला भट्टी वन्य अभयारण्य जोकि सूरजकुंड रोड, दक्षिण दिल्ली में है. नीलगाय, सियार, खरगोश, मोर, तितलियां और अनेक पक्षी आप यहां देख सकते हैं.
यहां पर आप ट्रेकिंग और नेचर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं. इसके खुलने और बंद होने की समय की बात करें तो यह लगभग सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही खुलता है. यहां का टिकट अलग-अलग गतिविधियों के अनुसार शुल्क हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप दिल्ली से थोड़ा दूर जाकर जानवर और पेड़ पौधों के साथ ही विभिन्न प्रकार के पक्षियों का दीदार करना चाहते हैं. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना चाहते हैं और असली जंगल का अनुभव लेना चाहते हैं तो दिल्ली से लगभग 45 से 50 किलोमीटर की दूरी पर यानी गुरुग्राम हरियाणा में स्थित है सुल्तानपुर नेशनल पार्क. जहां का एंट्री टिकट मात्र 5 रुपए का है. अगर आप इस जगह को घूमने के लिए किसी गाइड की मदद लेते हैं तो उसके अलग से रुपए आपको देने होंगे. इसके खुलने और बंद होने का समय करीब सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00–6:30 बजे तक है.
अरावली बायोडायवर्सिटी थे वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए एकदम बेस्ट है इसके पते की बात करें तो इसकी लोकेशन
वसंत विहार है. यहां के आकर्षण के केंद्र की बात करें तो यहां का आकर्षण मोर, उल्लू, किंगफिशर, तितलियां और कई स्थानीय पक्षी है. यहां पर एंट्री एकदम निशुल्क है. यह सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है. इसका समय तय नहीं है. नवंबर से फरवरी तक यहां प्रवासी पक्षियों के कारण बर्ड फोटोग्राफी का सबसे अच्छा मौका होता है.
