IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

होमखेलक्रिकेट

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

Last Updated:

India squad for Sri Lanka tour: अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी में अनुभवी ऑललराउंडर रविंद्र जडेजा टीम में वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा सारांश जैन को भी मौका मिला है. वहीं साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता उनकी फिटनेस के ऊपर निर्भर करेगा.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हुआ ऐलान

नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में 8 महीने बाद अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है. इसके अलावा सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. सारांश चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आए हैं. वाशिंगटन पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी.

15 अगस्त से शुरू हो रहे इस टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन इन दोनों की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वह खेल पाते हैं या फिर नहीं है. इसके अलावा टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को चुना गया है और उनके बैकअप के रूप में ध्रुव जुरेल को मौका मिला है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *