नोएडा-दिल्ली में मौसम हुआ कूल, बारिश की फुहारों से भीगा रहेगा दिन, इन इलाकों में IMD का येलो अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

नोएडा-दिल्ली में मौसम हुआ कूल, बारिश की फुहारों से भीगा रहेगा दिन

Last Updated:

Noida-Delhi Weather Update: नोएडा-दिल्ली में बारिश से मौसम कूल होने जा रहा है. मौसम व‍िभाग ने 29 और 30 जुलाई के ल‍िए बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया है. आज दिनभर फुहारों की संभावना है और तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा.

आज द‍िल्‍ली-नोएडा में मौसम ठंडा है और शाम तक बार‍िश की संभावना है.

Noida-Delhi Weather Today: सावन तो कल यानि गुरुवार से लगेगा लेकिन मौसम आज से ही सुहावना हो गया है. 28 जुलाई को हुई झमाझम बारिश का असर आज नोएडा, दिल्ली सहित एनसीआर के कई शहरों में देखने को मिल रहा है. इन शहरों में तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है और मौसम कूल-कूल हो गया है. लोगों को बिना एसी चलाए भी ठंडक महसूस हो रही है. वहीं आज दिन भर भी फुहारों की संभावना जताई गई है.

बता दें कि 29 जुलाई को सुबह मौसम ठंडा है और आसमान में बादल छाए हुए हैं. कल हुई बारिश के चलते आज भी गर्मी कम है. मौसम विभाग की मानें तो आज भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. सुबह से दोपहर के बीच में आज नोएडा, दिल्ली सहित अन्य शहरों में पानी बरस सकता है. हालांकि शाम को मौसम और भी सुहावना रहने वाला है. दिनभर आज तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहेगा.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आज सुबह से लेकर शाम या रात के समय तक सावन की फुहारों की संभावना ज्यादा है. आज अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जिससे मौसम में तपिश गायब रहेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी ने बारिश और मौसम को देखते हुए आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी दी गई है.

अगले दो दिनों में बरसेगा सावन

कल यानि 30 जुलाई से सावन का महीना लगने जा रहा है. ऐसे में मौसम भी सावन के अनुसार ही रहेगा.आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के दौरान कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना है. रात में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. कल और परसों यानि 31 जुलाई को भी तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिलेगी और इस बार वीकेंड सुहावना होगा.

हालांकि इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखा जा सकता है. अगस्त के महीने में आसमान में बादल होंगे लेकिन बारिश की तीव्रता कम होकर बहुत हल्की या बूंदाबांदी तक सीमित रह सकती है. तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगस्त के पहले कुछ दिनों तक भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी.

ऐसे में घर से बाहर निकलते समय मौसम का अपडेट लेते रहें और सतर्क रहें.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *