दिल्ली के केशव पुरम में सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड के सिर में मारी गोली तो पश्चिम विहार में चाकुओं से गोदकर हत्या

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली: केशव पुरम में झगड़े के बाद सनकी लवर ने गर्लफ्रेंड के सिर में मारी गोली

Last Updated:

दिल्ली का केशव पुरम इलाका बुधवार रात गोलियों की आवाज से दहल गया. यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी 20 साल की गर्लफ्रेंड ज्योति के सिर में गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी सौरभ फरार है. वहीं दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में भी एक 18 साल के लड़के की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस दोनों मामलों में एक्शन ले रही है और जांच जारी है.

दिल्ली के केशव पुरम में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट. (सांकेतिक फोटो : AI Generated)

नई दिल्ली: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के केशव पुरम इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां शांति नगर में एक सिरफिरे ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक लड़की का नाम ज्योति है और उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है. ज्योति शांति नगर की एक बिल्डिंग में दिन के समय केयरटेकर का काम करती थी. बताया जा रहा है कि उसका आरोपी सौरभ के साथ अफेयर चल रहा था. सौरभ उसी बिल्डिंग में नाइट केयरटेकर का काम करता था. बुधवार को दोनों के बीच किसी निजी बात पर झगड़ा हुआ. इसके बाद सौरभ ने ज्योति के सिर में सीधे गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

केशव पुरम मर्डर केस में पुलिस को कमरे के अंदर क्या मिला?

केशव पुरम थाना पुलिस को बुधवार रात इस घटना की पीसीआर कॉल मिली. पुलिस टीम तुरंत शांति नगर की बिल्डिंग नंबर 1860/139 में पहुंची. वहां तीसरी मंजिल के एक कमरे का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. कमरे के अंदर ज्योति की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी थी. उसके सिर में गोली लगी थी. क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए. ज्योति मूल रूप से दिल्ली के आजादपुर की रहने वाली थी. पुलिस अब फरार आरोपी सौरभ की तलाश में छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

पश्चिम विहार में कांवड़ यात्रा की तैयारी के दौरान कैसे हुआ मर्डर?

दिल्ली में मर्डर की दूसरी घटना पश्चिम विहार इलाके में हुई. यहां ज्वालापुरी कैंप में रहने वाले 18 साल के कार्तिक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक कार्तिक का मीरा बाग झुग्गी के कुछ लड़कों से पुराना विवाद था. बुधवार सुबह सात बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ वहां गया था. वहां कांवड़ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे लड़कों से उसकी बहस हो गई. झगड़ा इतना बढ़ा कि कार्तिक को जान बचाकर भागना पड़ा. करीब 12 लोगों के समूह ने उसका पीछा किया.

पेट्रोल पंप के पास कार्तिक को घेरकर किस तरह दिया गया वारदात को अंजाम?

हमलावरों ने कार्तिक को एक पेट्रोल पंप के पास घेर लिया. वहां उस पर चाकुओं से कई बार वार किए गए. उसका दोस्त अनिकेत उसे बचाने आया तो उस पर भी जानलेवा हमला हुआ. दोनों को घायल हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने चेकअप के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया. एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया, ‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है’. फिलहाल मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही हैं.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *