18 सितंबर को स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार वाले जान लें अपडेट

Last Updated:

18 September 2026 Schools Closed Tomorrow: कल यानी 18 सितंबर 2026 को स्कूलों की छुट्टी को लेकर काफी कन्फ्यूजन है. जानिए आईएमडी के बारिश के नए अपडेट के मुताबिक कल बिहार, ओडिशा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे.

Schools Closed Tomorrow: स्कूल में छुट्टी का अपडेट चेक करके ही कोई प्लान बनाएं

नई दिल्ली (18 September 2026 Schools Closed Tomorrow). सितंबर में अमूमन मॉनसून को आखिरी दौर में माना जाता है. इस समय तक देश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर थमने लगा है, लेकिन इस बार मौसम के तेवर अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं. सितंबर के आखिरी दिनों में भी बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला कई राज्यों में थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स ने स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स को छुट्टी के लिए कंफ्यूज कर दिया है.

आसमान में काले बादल और तेज बारिश देखते ही बच्चों के मन में सबसे पहला ख्याल स्कूल की छुट्टी का आता है. खासकर सुबह-सुबह जब स्कूल के लिए निकलने का वक्त होता है और झमाझम पानी बरस रहा हो तो हर कोई जानना चाहता है कि क्या आज स्कूल खुले रहेंगे या प्रशासन छुट्टी का आदेश जारी करेगा. आज यानी विश्वकर्मा पूजा के खास अवसर पर कई राज्यों में स्कूल बंद थे. जानिए कल यानी 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे.

18 सितंबर को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हालिया बुलेटिन के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का नया दौर कुछ चुनिंदा राज्यों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है. लेकिन यहां यह समझना बहुत जरूरी है कि मौसम विभाग की चेतावनी और स्कूलों की छुट्टी का डायरेक्ट संबंध नहीं होता. मौसम खराब होने पर तुरंत छुट्टी का ऐलान करना स्थानीय जिला प्रशासन या राज्य सरकार के हाथ में होता है.

मौसम विभाग की चेतावनी: 18 सितंबर को कहां-कहां बारिश होगी?

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के सभी राज्यों में एक जैसा मौसम नहीं है. कुछ खास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जरूर जारी की गई है:

  • ओडिशा और बिहार का हाल: ओडिशा में 18 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है. वहीं, बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-चमक का अलर्ट दर्ज किया गया है.
  • अंडमान और निकोबार में भारी असर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश और तेज गरज-चमक की चेतावनी दी है. इससे यहां जनजीवन और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं.

छुट्टी का अधिकार किसका?: इन राज्यों में भी स्कूल बंद होंगे या नहीं, इसका अंतिम फैसला स्थानीय डीएम (जिला मजिस्ट्रेट) या शिक्षा विभाग ही हालात को देखकर लेगा.

पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा?

राज्यों के हिसाब से बात करें तो हर जगह बारिश का असर एक जैसा देखने को नहीं मिल रहा है:

  • पश्चिम बंगाल की स्थिति: मौसम विभाग के उप-मंडलवार अपडेट के अनुसार, पश्चिम बंगाल, दक्षिणी हिस्से और सिक्किम में 18 सितंबर के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. छिटपुट बादल हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से भारी बारिश का अलर्ट न होने के कारण यहाँ स्कूलों की छुट्टी की कोई संभावना नहीं है.
  • दिल्ली-एनसीआर का मौसम: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 18 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. राहत की बात यह है कि दिल्ली के लिए बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है. इसलिए यहां स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे.

स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह: अफवाहों से बचें

मौसम में बदलाव के बीच सबसे अहम बात यह है कि स्टूडेंट्स और पेरेंट्स किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर आपके इलाके में भारी जलभराव या बाढ़ जैसे हालात बनते हैं तो जिला प्रशासन खुद स्कूल बंद करने का आदेश जारी करता है. हमेशा अपने स्कूल के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप या लोकल प्रशासन की सूचना को ही सच मानें.

About the Author

दीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *