Last Updated:
Cauliflower Cleaning Tips: बारिश के मौसम में गोभी में कीड़े होना आम बात है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं. कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप इन छिपे हुए कीड़ों को खुद ही बाहर निकाल सकते हैं. ये तरीके ना सिर्फ प्रभावी हैं बल्कि आपकी गोभी को भी सुरक्षित रखेंगे. बस एक बार इन उपायों को अपनाएं और कीड़े मुक्त गोभी का आनंद लें.
Cauliflower Cleaning Tips: ज्यादातर घरों में गोभी की सब्जी या गोभी के पराठे तो जरूर बनते होंगे लेकिन बारिश के मौसम में गोभी में छिपे की कीड़े परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं. मानसून में बाजार में मिलने वाली फूलगोभी देखने में ताजी और आकर्षक जरूर लगती है, लेकिन इसके अंदर छोटे-छोटे कीड़े और अंडे छिपे होने की वजह से खरीदने का मन नहीं करता है. अगर गोभी को बिना अच्छी तरह साफ किए पकाया जाए, तो यह ना सिर्फ स्वाद खराब कर सकती है, बल्कि स्वच्छता के लिहाज से भी ठीक नहीं माना जाता. ऐसे में आइए जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू टिप्स की मदद से गोभी में छिपे कीड़ों को आसानी से बाहर कैसे निकालें…
गोभी के लिए गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल – सबसे पहले गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. पूरी गोभी को साफ करने की बजाय फूल अलग-अलग करने से अंदर छिपे कीड़े आसानी से बाहर निकल आते हैं. इसके बाद एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें एक से दो चम्मच नमक मिलाएं. गोभी के टुकड़ों को इस पानी में 15 से 20 मिनट तक डुबोकर रखें. नमक का घोल कीड़ों को बाहर निकलने के लिए मजबूर करता है और वे पानी की सतह पर तैरने लगते हैं.
सिरका भी कर सकता है मदद – दूसरा प्रभावी तरीका सिरके का इस्तेमाल है. एक लीटर पानी में दो से तीन चम्मच सफेद सिरका मिलाकर गोभी को 10 से 15 मिनट तक उसमें रखें. इसके बाद साफ पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह धो लें, इससे कीड़े और गंदगी दोनों निकल जाती हैं. सिरका में एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने की वजह से कीड़े उसकी दुर्गंध को सहन नहीं कर पाते और खुद ही बाहर आ जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हल्दी भी आ सकती है आपके काम – अगर घर में सिरका उपलब्ध ना हो तो हल्दी का भी उपयोग किया जा सकता है. हल्के गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और 2 चम्मच नमक मिलाकर गोभी को 20 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. यह तरीका गोभी की सतह पर मौजूद गंदगी को हटाने में भी मदद करता है.
इस तरह के गोभी से बचें – ध्यान रखें कि गोभी को साफ करने के बाद उसे बहते पानी में कम से कम दो बार जरूर धोएं. इसके बाद ही उसे पकाने के लिए इस्तेमाल करें. अगर गोभी में काले धब्बे, बदबू या सड़न दिखाई दे, तो उसका उपयोग करने से बचें.
इन बातों का भी रखें ध्यान – विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में किसी भी हरी सब्जी को बिना धोए सीधे पकाना उचित नहीं है. गोभी, पत्तागोभी, पालक और ब्रोकली जैसी सब्जियों को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही भोजन में शामिल करना चाहिए. थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर आप ना केवल भोजन की क्वालिटी बढ़ा सकते हैं, बल्कि पूरे परिवार के लिए उसे अधिक स्वच्छ और सुरक्षित भी बना सकते हैं.
