Last Updated:
Best Mileage Hybrid Cars in India: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो शानदार माइलेज के साथ प्रीमियम फीचर्स भी दे, तो हाइब्रिड कारें बेहतरीन विकल्प हैं. इस खबर में हमने भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पॉपुलर हाइब्रिड कारों की जानकारी दी है. जानिए किस मॉडल में मिलती है सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी, दमदार सेफ्टी फीचर्स और आपके बजट के हिसाब से कौन-सी कार साबित होगी सबसे बेहतर.
Maruti Suzuki Victoris: ये एक मॉडर्न और बोल्ड लुक वाली एसयूवी है. इसका एक्सटीरियर डिजाइन बेहद आकर्षक और मस्कुलर है, जिसमें स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स और एयरोडायनामिक बॉडी लाइन्स दी गई हैं. कार के केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ काफी प्रीमियम इंटीरियर और आरामदायक सीट्स मिलती हैं. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये हाइब्रिड सेटअप लगभग 28.65 किमी/लीटर का शानदार माइलेज प्रदान करता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. विक्टोरिस स्ट्रांग हाइब्रिड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹16.38 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक जाती है. वहीं, इसके स्टैंडर्ड वेरिएटं को ₹10,49,900 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
Maruti Suzuki Grand Vitara: ये प्रीमियम सेगमेंट की एक पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी है. इसका एक्सटीरियर डिजाइन काफी मस्कुलर और बोल्ड है, जिसमें बड़ी क्रोम ग्रिल और शार्प एलईडी डीआरएल्स देखने को मिलते हैं. गाड़ी के इंटीरियर को डुअल-टोन थीम और लेदरेट टच के साथ काफी लग्जरी बनाया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार तकनीक जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ग्रैंड विटारा के स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो e-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है. ये पावरफुल इंजन 27.97 किमी/लीटर का बेहतरीन माइलेज देता है, जो लंबी दूरी के लिए काफी किफायती है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, डिस्क ब्रेक और TPMS दिए गए हैं. ग्रैंड विटारा के स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹18.43 लाख से शुरू होती है.
Toyota Urban Cruiser Hyryder: ये अपने स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसके फ्रंट में क्रोम गार्निश के साथ क्रिस्टल एक्रिलिक ग्रिल और स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो इसे रोड पर बेहतरीन प्रेजेंस देते हैं. केबिन के अंदर डुअल-टोन लेदर फिनिश और बड़ा सिटिंग स्पेस मिलता है. फीचर्स के तौर पर इसमें 9-इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइव मोड्स, पैडल शिफ्टर्स, पैनोरमिक सनरूफ और सुजुकी-टोयोटा की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी उपलब्ध है.
हाइराइडर में 1.5-लीटर TNGA 3-सिलेंडर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है. ये इंजन e-CVT गियरबॉक्स के साथ आता है और 27.97 किमी/लीटर का जबरदस्त माइलेज देने में सक्षम है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और 360-डिग्री व्यू कैमरा दिया गया है. टोयोटा हाइराइडर स्ट्रांग हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹16.66 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक जाती है.
Honda City e:HEV: इसे प्रीमियम और एलिगेंट सेडान के रूप में जाना जाता है. इसका एक्सटीरियर डिजाइन बेहद एयरोडायनामिक और स्पॉटी है, जिसमें फुल-एलईडी हेडलैम्प्स, रियर स्पॉइलर और शार्प बॉडी कट्स शामिल हैं. केबिन के अंदर टू-टोन आइवरी और ब्लैक थीम के साथ आरामदायक लेदर सीट्स दी गई हैं. फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो-डिमनिंग IRVM और होंडा कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे एडवांस ऑप्शन शामिल हैं.
सिटी हाइब्रिड में 1.5-लीटर Atkinson-Cycle i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है. ये एडवांस हाइब्रिड सिस्टम e-CVT ट्रांसमिशन के साथ काम करता है और 27.13 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है. सेफ्टी के मामले में इसमें होंडा सेंसिंग (ADAS), 6 एयरबैग्स, लेन-वॉच कैमरा, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे टॉप-क्लास फीचर्स दिए गए हैं. होंडा सिटी e:HEV हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹19.00 लाख से शुरू होकर ₹20.55 लाख तक जाती है.
