Last Updated:
Abhishek Sharma shubman gill arshdeep singh play T20 League: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का आधिकारिक शुभारंभ मुल्लांपुर के पीसीए स्टेडियम में हुआ. जो 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगी. इस टूर्नामेंट में छह टीमें और 27 मुकाबले राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे.
शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा और रमनदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी इसमें खेलते नजर आएंगे. गिल ने इसे युवाओं के लिए बड़ा मंच बताया. पीसीए सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि पंजाब हमेशा से बेहतरीन क्रिकेटर देता रहा है और यह लीग देश की प्रमुख टी20 प्रतियोगिताओं में शामिल होगी.
शेर ए पंजाब टी20 में लीग में खेलेंगे अभिषेषक शर्मा.
चंडीगढ़. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, गुरनूर बराड़, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह ‘शेर-ए-पंजाब टी20 लीग’ में खेलते नजर आएंगे. इस लीग का आधिकारिक शुभारंभ रविवार को यहां किया गया. 30 अगस्त से 13 सितंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आधिकारिक लोगो मुल्लांपुर स्थित पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लॉन्च किया गया.
हालांकि गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ 28 अगस्त तक श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे. इस मौके पर गिल ने कहा कि यह टूर्नामेंट पंजाब और भारत के लिए खेलने का सपना देखने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘यह सभी युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका होगा.’
कार्यक्रम में पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता और सचिव गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे. टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का आयोजन राउंड-रॉबिन प्रारूप में होगा. प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास एक ‘मार्की’ खिलाड़ी और कम से कम दो ‘आइकन’ खिलाड़ी होंगे.
गिल ने अपने शुरुआती क्रिकेट दिनों को याद करते हुए कहा कि पंजाब के फाजिल्का में स्थित अपने गांव से उनका सफर शुरू हुआ और उनके पिता ने हमेशा उनके सपनों को पूरा करने में साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने गांव में एक क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं, जहां आसपास के बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे वहां आकर खेल सकें.’
उन्होंने कहा, ‘जब भी मेरे पिता को समय मिलता है, वह अकादमी जाकर बच्चों को खेलते हुए देखते हैं. मुझे लगता है कि क्रिकेट के प्रति उनका प्यार और जुनून ही है जिसकी वजह से मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं.’ पीसीए सचिव गुरमीत सिंह ने कहा, ‘पंजाब हमेशा से भारतीय क्रिकेट को बेहतरीन खिलाड़ी देने वाला राज्य रहा है. लाला अमरनाथ से लेकर युवराज सिंह जैसे दिग्गजों और अब शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह तथा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर तक, इस राज्य ने लगातार विश्वस्तरीय क्रिकेटर तैयार किए हैं. पंजाब में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. हमें विश्वास है कि ‘शेर-ए-पंजाब टी20 लीग’ देश की प्रमुख घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं में शामिल होगी.’
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…
और पढ़ें
