Parliament Monsoon Session live: मॉनसून सत्र में चंदा चोरी पर आज फ‍िर होगी तकरार? बैठक कर व‍िपक्ष हो रहा तैयार

होमताजा खबरदेश

live: मॉनसून सत्र में आज फ‍िर होगी तकरार? क‍िन मुद्दों पर होगा टकराव

Last Updated:

Parliament Monsoon Session live Updates: आज संसद सत्र में फ‍िर से तूफान खड़ा होने की संभावना है. व‍िपक्ष राम मंद‍िर, नीट आंदोलन सह‍ित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीत‍ि में जुटा है. ऐसे में 11 बजे शुरू होन…और पढ़ें

parliament session live update: संसद का सत्र आज फ‍िर शुरू हो रहा है. उससे पहले व‍िपक्ष के फ्लोर लीडर बैठक कर रणनीत‍ि बना रहे हैं.

Parliament Monsoon Session Live Update: सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र फिर शुरू हो रहा है. आज केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को संसद के दोनों सदनों में पेश करने के साथ ही इन्हें पारित कराने की कोशिश करेगी, हालांकि विपक्षी पार्टियां पहले ही लामबंद हैं और कई मुद्दों पर आक्रामक रुख दिखाने के मूड में है. इनमें अयोध्या राम मंदिर दान चोरी और नीट आंदोलन में हिंसा के मुद्दे पर आज फिर से सदन में घमासान हो सकता है.

आज सुबह से ही कांग्रेस सांसदों ने सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर रूल 267 के अंतर्गत राज्यसभा को आज स्थगित करने का नोटिस दिया है. जबकि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नए एंटी डिफेक्शन लॉ को लेकर लोकसभा के स्थगन का नोटिस दिया है.

बता दें कि सरकार इस सप्ताह लोकसभा और राज्यसभा में कम से कम छह विधेयक पेश करने या पारित कराने की योजना बना रही है. इनमें विदेशी अंशदान विनियमन (संशोधन) विधेयक भी सप्ताह के मध्य में लोकसभा में पेश हो सकता है. यह विधेयक बजट सत्र में टाल दिया गया था. पहले ही लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर और नीट आंदोलन के छात्रों पर हुई हिंसा का मामला तूल बना हुआ है ऐसे में इस बार पहले असफल रहे परिसीमन विधेयक को पेश करने का कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहा है.

पिछले हफ्ते ही सत्ता पक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष ने कड़ा हमला बोला था और उनके सदन में मौजूद न रहने पर संसद के बाहर प्रदर्शन भी किया था. इस दौरान अयोध्या राम मंदिर मामले पर सांसद पप्पू यादव ने साधु बनकर चंदा चोरी का स्वांग भी संसद परिसर में किया था.

वहीं आज भी सदन शुरू होने से ही पहले विपक्ष के फ्लोर लीडरों की 10 बजे बैठक हो रही है. इसमें दोहरी रणनीति पर सहमति जताई गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्ष एकजुट होकर दो तरह से सरकार को घेरेगा. एक मुद्दा संसद के अंदर उठाया जाएगा और दूसरा सदन के बाहर प्रदर्शन के जरिए उछाला जाएगा. दोनों पक्षों की तैयारियों को देखते हुए आज फिर संसद में तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है.

Parliament Monsoon session live: चंदा चोरी पर आज फ‍िर मचेगा तूफान? कांग्रेस ने द‍िया लोकसभा-राज्‍यसभा के स्‍थगन का नोट‍िस

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *