Last Updated:
आरएसएस के अतुल लिमये ने जंतर-मंतर पर हुए नीट पेपर लीक पर सीजेपी आंदोलन को संविधान विरोधी बताया है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन एंटी-बीजेपी नहीं, बल्कि संविधान और राष्ट्र के विरुद्ध था.
आरएसएस के अतुल लिमये ने दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को संविधान और देश विरोधी बताया है.
RSS on CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन पर आरएसएस के सर-सहकार्यवाह अतुल लिमये ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने छात्रों के आंदोलन को संविधान विरोधी बताया है. संभाजीनगर में दो दिन पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किया गया आंदोलन संविधान विरोधी और देशविरोधी था.
उन्होंने यह भी कहा कि इस आंदोलन का गंभीरता से अध्ययन किया जाना चाहिए, ताकि यह समझा जा सके कि ऐसी घटनाओं के पीछे क्या सोच और उद्देश्य थे.
लिमये ने आगे कहा, ‘अपने को अगर विकसित देश बनाना है, जैसा कि भरत जी ने अपने भाषण में कहा कि विकसित देश बनाना है,तो इस युवा शक्ति का एक बड़ा योगदान हमें चाहिए.लेकिन यह युवा शक्ति कैसी चाहिए? कौन से संस्कार चाहिए? कौन से सपने चाहिए? कौन से गीत चाहिए उनके होठों पर? यह मात्र हमें बहुत ही सावधानीपूर्वक और गहराई से तय करना चाहिए.और उसके लिए जो कुछ हमें यानी इस आंदोलन को सिर्फ राजनीतिक (पॉलिटिकल) नजरिए से मत देखिए.’
लिमये ने कहा,’केवल एंटी-बीजेपी इस दृष्टिकोण से इसे मत देखिए.यह आंदोलन अगेंस्ट द कॉन्स्टिट्यूशन (संविधान के विरुद्ध) संविधान के विरोध में एक हथियार के रूप में उपयोग किया गया आंदोलन है, इस अर्थ से इसे देखिए. अगेंस्ट द नेशन (राष्ट्र के खिलाफ) भारत के विरोध में एक आंदोलन. इस अर्थ से खड़ा किया गया आंदोलन है, इस अर्थ से इस शक्ति की तरफ हमें ठीक से देखना चाहिए.’
बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए आंदोलन का विवाद अभी तक नहीं थम रहा है. इस आंदोलन में जेन जी ने जहां हदें पार कर दी थीं वहीं केंद्र सरकार पर भी छात्रों के आंदोलन को दबाने के आरोप लगे. इस आंदोलन में विपक्षी पार्टियों के तमाम नेता पहुंचे थे. यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर फैल गया था. यहां तक कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने को लेकर सड़क से संसद तक में बवाल हुआ था. वहीं पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर छात्रों को संबोधित किया और उनकी दी गई गालियों को माफ किया.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
