Ghaziabad School Closed : गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा-शिवरात्रि के चलते 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, DIOS का आदेश जारी

Last Updated:

Ghaziabad School Closed News : गाजियाबाद में स्‍कूल, कॉलेज बंद के इस आदेश के बाद जिले के लाखों स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को 4 से 12 अगस्त तक रेगुलर शिक्षण कार्य से राहत मिलेगी, जबकि प्रशासन का फोकस कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर रहेगा. जानें पूरी डिटेल..

कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में स्‍कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

Ghaziabad School Closed Kanwar Yatra : सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़‍ियों/श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गाजियाबाद जिले में 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) गाजियाबाद की ओर से 3 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशों पर लिया गया है. इसके तहत सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

इन संस्थानों पर लागू होगा आदेश
डीआईओएस के आदेश के अनुसार गाजियाबाद के सभी शिक्षण संस्थान, स्‍कूल 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे.

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल
सीबीएसई से संबद्ध स्कूल
आईसीएसई बोर्ड के स्कूल
अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के विद्यालय
मदरसा बोर्ड से संचालित शिक्षण संस्थान
नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल

कॉलेज और विश्वविद्यालय भी रहेंगे बंद
यह आदेश केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है. इसमें साफ किया गया है कि जिले के सभी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान भी 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे. हालांकि जिन संस्थानों में पहले से किसी पाठ्यक्रम या विषय की परीक्षा तय है, वहां केवल परीक्षा आयोजित की जा सकेगी. परीक्षा के अलावा नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी.

क्यों लिया गया फैसला?
आदेश में कहा गया है कि सावन मास 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है और 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि का प्रमुख पर्व मनाया जाएगा. इस दौरान जनपद में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का अलग रास्‍तों से आना-जाना जारी है. इसी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a Senior journalist and digital newsroom leader with over 20 years of experience across television, print and digital media. He currently serves as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, le…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *