आपने मंगाया मोबाइल, निकला ईंट-पत्‍थर, डिलीवरी ब्‍वॉय ऐसे करता है खेल, नोएडा पुलिस ने किया खुलासा

Last Updated:

Noida News: नोएडा में कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान डिलिवरी बॉय रास्ते में बदल कर नकली सामान ग्राहक तक पहुंचा देते थे. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा में ऑनलाइन डिलिवरी के दौरान फ्रॉड करने वाले गैंग का खुलासा किया.

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से एक शख्स ने 12 हजार रुपये का फोन ऑर्डर किया. ठीक इसके अगले दिन ही पार्सल उसके घर पहुंच गया. लेकिन जैसे ही उसने बॉक्स खोला तो उसमें साबुन और पत्थर मिले. अलीगढ़ जिले के जिरौली डौर गांव के आमिर मलिक ने एक स्मार्टफोन ऑर्डर किया. लेकिन जब ऑर्डर उनके घर पहुंचा तो उसमें मोबाइल की जगह कपड़े धोने के साबुन निकले. वहीं शामली जिले के जलालाबाद में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने ऑनलाइन मोबाइल फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय के सामने ही उसने बॉक्स खोला तो उसमें मोबाइल की जगह तीन साबुन की टिकिया निकली. ऐसी घटनाओं की लिस्ट लंबी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक पूरा गैंग सक्रिय होता है.

गैंग कैसे करता था काम
दरअसल, नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस और एसओजी ने एक गैंग का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से चार डिलिवरी बॉय थे. ये डिलिवरी बॉय स्टोर से पैकेट उठाते थे और फिर बीच रास्ते में पैकेट खोलकर असली सामान निकाल लेते थे और नकली सामान डाल देते थे. कई बार तो खाली पैकेट ही डिलीवर कर देते थे.

एक ई-कॉमर्स कंपनी ने तीन डिलिवरी के खिलाफ की थी शिकायत
इसी साल जनवरी में एक नामी ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने ही तीन डिलीवरी राइडर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इन पर आरोप था कि राइडर्स ग्राहकों के लिए भेजे जा रहे महंगे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट निकाल लेते थे और उनकी जगह पुराने या बेकार सामान रखकर पैकेट डिलीवर कर देते थे.

75 लाख का सामान किया बरामद
सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने जिस गैंग का खुलासा किया है, वह तीन-चार महीने से एक्टिव था. पुलिस दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. गिरोह का सरगना वासिद खान बताया जा रहा है. गैंग के पास से पुलिस ने 75 लाख रुपये का सामान बरामद किया है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि बुक किया हुआ सामान नहीं मिलने पर कुछ ग्राहकं ने ई-कॉमर्स कंपनी से शिकायत की थी. कंपनी ने करीब 70.63 लाख रुपये का सामान गायब होने की शिकायत सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई थी. गिरोह का सरगना वासिद खान गाजियाबाद का रहने वाला है. जबकि दूसरे आरोपी सुनील कुमार बुलंदशहर का, विजय सिंह कासगंज का, धर्मेंद्र बुलंदशहर का और रघुराज सिंह पलवल जिले का रहने वाला था.

नोएडा के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर की थी शिकायत
नोएडा के कई उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद उन्हें खाली बॉक्स या पैकेट मिला. रोहतक जिले में एक महिला ने ऑनलाइन एक ब्रांडेड घड़ी खरीदी थी. लेकिन उसे ऑर्डर की गई घड़ी के बजाय दूसरी घड़ी मिली. इस मामले में उपभोक्ता आयोग ने नोएडा स्थित विक्रेता को रिफंड, ब्याज और मुआवजा देने का आदेश दिया था.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *