Last Updated:
Lok Sabha Secretariat Director Death: नोएडा के सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार-II सोसाइटी में लोकसभा सचिवालय के एक निदेशक का शव उनके ही फ्लैट में पंखे से लटका मिला. मृतक अधिकारी की पहचान 40 वर्षीय गौरव गौतम के रूप में हुई है, जिनकी पत्नी के मायके से लौटने पर इस दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ.
नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)
Lok Sabha Secretariat Director Death: लोकसभा सचिवालय में निदेशक के तौर पर कार्यरत एक अधिकारी नोएडा में एक हाउसिंग सोसायटी में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. पुलिस को वहां एक 15 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज का उल्लेख है. पुलिस ने बुधवार को घटना कि जानकारी देते हुए कहा कि मृतक की पहचान गौरव गौतम के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय अधिकारी रविवार को सेक्टर 82 में केंद्रीय विहार-II सोसाइटी में अपने फ्लैट में छत के पंखे से लटके हुए पाए गए.
घर लौटने के बाद पत्नी ने उन्हें फंदे से लटका पाया
फेज -2 पुलिस स्टेशन के अनुसार, घटना की जानकारी एक अस्पताल से एक मेमो के जरिए मिली, जब गौतम को इलाज के लिए वहां ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि गौतम की पत्नी अपने मायके गई थी. जब वह घर लौटी, तो उसने फ्लैट को बंद पाया और उसे संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है. वह एक सुरक्षा गार्ड की मदद से घर में दाखिल हुई और अपने पति को फांसी पर लटका हुआ पाया.
सुसाइट नोट की जांच कर रही है पुलिस
पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि फ्लैट से मिले एक कथित सुसाइड नोट में लोन का ज़िक्र है. जांच के तहत नोट के कंटेंट की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.
(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्स डिप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें
