दिल्ली के युवाओं का कमाल! ₹3225 का यह सिस्टम बचाएगा बारिश का पानी, 10 साल बिना बिजली करेगा काम

Last Updated:

Rainwater Harvesting System: दिल्ली के युवाओं की स्टार्टअप कंपनी ‘नीरेन’ ने जल संकट से निपटने के लिए मात्र 3225 रुपये में एक आधुनिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया है. कंपनी के सीईओ नैशाल शाह के मुताबिक, बिना बिजली के 10 साल से अधिक चलने वाला यह सिस्टम बारिश के पानी को दो बार फिल्टर कर घर की टंकी और ग्राउंडवाटर दोनों को रिचार्ज करता है. देश-विदेश में अब तक इसकी 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स लग चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: पूरे देश भर में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो यहां बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. ये रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. जरा सोचिए यही बारिश का पानी आपके कितने काम आ सकता है. जो फिलहाल बहकर बर्बाद हो रहा है. इस बारिश के पानी को अगर आप अभी सहेज लेंगे, तो भीषण गर्मी में भी आपको पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा.

नीरेन कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नैशाल शाह ने बतलाया कि इन वजहों  से जमीन में लगातार कम हो रहे पानी की समस्या को दूर करने के लिए हमलोगों ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है. जिसकी कीमत बहुत ही किफायती है. यानी कम कीमत पर अगर आप इसे अपने घर में लगवा लेंगे, तो यह भीषण गर्मी में आपके घर और इलाके में पानी की कमी नहीं होने देगा. यह न सिर्फ आपके घर की टंकी को भर देगा, बल्कि आपके घर के आसपास जो जमीनी पानी कम होता जा रहा है. उसकी भी भरपाई करेगा.

बिना बिजली के 10 साल से ज्यादा चलेगा
सीईओ नैशाल शाह ने बताया कि उनकी कंपनी ने एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया है. जिसकी कीमत मात्र 3225 रुपये रखी गई है. एक बार 3225 रुपये खर्च करने पर 10 साल से ज्यादा समय तक आपको यह सिस्टम फायदा देगा. क्योंकि यह बिना किसी बिजली के चलता है. इसे आप घर के उस हिस्से में लगा दीजिए. जहां से छत का पानी नीचे की ओर गिरता है. बारिश में जितना भी पानी आपकी छत पर गिरेगा या नीचे आएगा, वह इस रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए दो बार फिल्टर हो जाएगा.

जब वह पानी दो बार फिल्टर हो जाएगा, तो उससे आप चाहें तो अपने घर की टंकी भर सकते हैं या फिर घर की सफाई और बर्तन धोने से लेकर पीने तक में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप इस पानी का इस्तेमाल पीने के लिए करना चाहते हैं, तो इसे उबालकर ही लें. बाकी अगर आपने इसे घर में ऐसी जगह लगा दिया, जहां से पानी सीधे तौर पर जमीन में जा रहा है, तो यह आपके इलाके और आसपास के ग्राउंड वाटर लेवल को भी बढ़ा देगा.
इस वजह से भीषण गर्मी में भी आपके घर और मोहल्ले में कभी पानी की किल्लत नहीं होगी. क्योंकि पानी के मुख्य स्रोत सिर्फ दो ही हैं या तो बारिश या फिर ग्राउंड वाटर. ग्राउंड वाटर जब भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहेगा, तो आप कभी भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लगवा रहे हैं लोग
नैशाल शाह ने बताया कि लगभग पांच देशों में उन्होंने इस रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भेजा है. जहां इसकी डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे अब तक लगभग 30000 यूनिट्स सप्लाई कर चुके हैं. गुड़गांव और दिल्ली-एनसीआर में भी लोग बड़ी संख्या में इसे अपने घरों में लगवा रहे हैं. कई घरों में तो एक साथ दो-दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बारिश के पानी को अगर आप संरक्षित करना चाहते हैं, तो यही सबसे कारगर तरीका है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का नाम ‘नीरेन’ है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *