Last Updated:
PM Modi meeting with cwg champions live: ग्लास्गो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत खिलाड़ियों ने 39 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. आज इन्हीं खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर मुलाक…और पढ़ें
कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियंस से मिले पीएम मोदी.
PM MODI with CWG Champions LIVE: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदकवीरों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इन चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए बधाई भी दी. 32 सेकेंड के रील में पीएम के साथ मुक्केबाज साक्षी चौधरी और अन्य सभी पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं. पीएम इस रील में कह रहे हैं, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमेशा भारत के लिए चीयर करो. भारत माता की जय’
ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे. इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा. भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल हैं. एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए. गुलवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स के दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल की. भारत के पैरा एथलीट्स के लिए भी यह अभियान बेहद खास रहा. उन्होंने कुल 6 पदक जीते, जिसमें 3 गोल्ड शामिल रहे. यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पैरा एथलेटिक्स में अब तक का सबसे सफल अभियान रहा.
वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते. इस खेल ने भी भारत की पदक संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. जूडो में भारत ने कुल 4 पदक जीते. इनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे. अस्मिता डे ने महिलाओं के -48 किग्रा वर्ग में और हर्ष सिंह ने पुरुषों के -60 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता. यामिनी मौर्या ने -57 किग्रा में सिल्वर, जबकि उन्नति शर्मा ने -63 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत ने एक पदक जीता. इसके अलावा अलग-अलग स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की कुल पदक संख्या को 39 तक पहुंचाया.
PM MODI with CWG Champions Live: पीएम ने यूं बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
View this post on Instagram
