सुबह-सुबह कुछ खाने का मन नहीं करता, शरीर रहता है सुस्त? गुड़ का ये देसी जुगाड़ अमृत से कम नहीं

Last Updated:

सुबह उठते ही कमजोरी, थकान या पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है? आयुर्वेद में पुराने गुड़ को गुनगुने पानी के साथ लेने का जिक्र मिलता है. जानिए खाली पेट गुड़ खाने से जुड़े संभावित फायदे, सही मात्रा और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

खाली पेट गुड़ खाने से शरीर में क्या होता है.

सुबह उठने के बाद खाली पेट कुछ खाने की आदत कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा होती है. कुछ लोग फल खाते हैं, कुछ गुनगुना पानी पीते हैं और कई लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं. आयुर्वेद में गुड़ को लंबे समय से आहार का हिस्सा माना गया है और इसके सेवन को पाचन तथा शरीर की सामान्य ऊर्जा से जोड़ा जाता है. हालांकि, गुड़ को किसी बीमारी का इलाज समझना सही नहीं है.

अगर आप सुबह खाली पेट गुड़ लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आयुर्वेदिक मान्यताओं और आधुनिक पोषण विज्ञान के बीच अंतर समझना भी जरूरी है.

कमजोरी और थकान में क्यों खाया जाता है गुड़?

गुड़ में मुख्य रूप से शुगर और कुछ मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं. इसकी मिठास शरीर को जल्दी उपलब्ध होने वाली ऊर्जा देती है. इसलिए सुबह कमजोरी या सुस्ती महसूस करने वाले लोग इसे पारंपरिक रूप से खाते हैं. हालांकि, लगातार थकान की वजह सिर्फ कम ऊर्जा नहीं होती. नींद की कमी, एनीमिया, तनाव या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी इसके पीछे हो सकती हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *