Ghaziabad Murder: मिल गया समीर का वीडियो, जिसे बिल्डिंग में आखिरी बार बनाया था, गाजियाबाद हत्या का खुलासा

Last Updated:

Ghaziabad Sameer Murder News: गाजियाबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवक की हत्या को लेकर उसके परिजनों ने बड़ा दावा किया है. परिजनों ने समीर का एक वीडियो सौंपा है, जिसे उन्होंने वही आखिरी वीडियो बताया है, जो समीर ने कथित तौर पर उसी बिल्डिंग में बनाया था.

मृतक समीर की फाइल फोटो.

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के अर्थला इलाके में रविवार को निर्माणाधीन मकान में हुई युवक की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. परिवार के लोगों ने दावा किया है कि समीर दो दिन पहले ही कानपुर से गाजियाबाद आया था और वह उस बिल्डिंग में रील बनाने गया था न की चोरी करने. बता दें कि गाजियाबाद के अर्थला इलाके में रविवार की दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार ने एक वीडियो भी दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि रविवार को उसी साइट में समीर ने आखिरी यही वीडियो बनाया था. समीर कानपुर से 2 दिन पहले ही आया था और उसे एक फोन दिया गया था, जिसे लेकर वो पार्श्वनाथ बिल्डर की निमार्णाधीन साइट पर चला गया और उसने वीडियो भी बनाया वो चोरी करने नहीं गया था.

विवाद के दौरान गार्ड ने चलाई थी गोली
बताया जा रहा है कि रविवार को दोपहर 1 बजे के आसपास पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में कुछ युवक पहुंचे थे. इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड से किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद गार्ड ने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी. गोली समीर नाम के युवक को लगी. गंभीर हालत में उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव को हिरासत में लिया और लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया है. गार्ड का दावा है कि कुछ युवक बिल्डिंग परिसर से लोहे की सरिया चोरी कर रहे थे और उन्हें डराने के लिए उसने गोली चलाई थी.

गार्ड का दावा- लड़के चोरी करने पहुंचे थे
वहीं मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में गार्ड समेत चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गार्ड विवेक यादव ने दावा किया कि लड़के परिसर में चोरी करने पहुंचे थे. लेकिन मृतक के परिवार ने बताया कि डराने के लिए हवाई फायरिंग की जाती है, सीधा गोली मारी गई है उसके शरीर में. जानबूझकर उसे गोली मारी गई थी. उन्हें आरोपी का एनकाउंटर चाहिए।। हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *