S सही है या M? हर बार गलत साइज? पहली बार में सही फिट चाहिए तो ऑनलाइन कपड़े खरीदते वक्त ऐसे चुनें अपना साइज

Online Clothes Size: ऑनलाइन कपड़े खरीदते समय सबसे ज्यादा उलझन अक्सर एक ही बात को लेकर होती है, आखिर कौन सा साइज सही रहेगा. दुकान पर कपड़ा पहनकर देखने की सुविधा होती है, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में तस्वीर देखकर पसंद आया डिजाइन तुरंत कार्ट में चला जाता है. फिर बारी आती है S, M, L या XL में से किसी एक को चुनने की. कई बार अपने पुराने कपड़ों का साइज देखकर ऑर्डर कर दिया जाता है और पैकेज आने पर फिटिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती.

खास बात यह है कि अलग-अलग ब्रांड में एक ही साइज की फिटिंग अलग हो सकती है. ऐसे में बार-बार साइज बदलने की झंझट से बचने के लिए एक छोटी सी आदत काफी काम आ सकती है.

कपड़ों का साइज चुनने से पहले करें यह छोटा काम

ऑनलाइन शॉपिंग में सिर्फ S, M, L या XL देखकर कपड़े का साइज तय करना सही तरीका नहीं है. हर ब्रांड और हर डिजाइन की फिटिंग अलग हो सकती है. एक कंपनी का M साइज किसी दूसरी कंपनी के M से थोड़ा ढीला या टाइट हो सकता है. इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने शरीर की माप लेना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है. इसके लिए घर में मौजूद measuring tape का इस्तेमाल किया जा सकता है. महिलाओं के कपड़ों में आमतौर पर बस्ट, वेस्ट और हिप की माप काम आती है. वहीं पुरुषों के कपड़ों में चेस्ट, वेस्ट और कभी-कभी shoulder की माप भी जरूरी हो सकती है.

अपनी माप को एक जगह लिखकर रखें

एक बार सही माप लेने के बाद उसे मोबाइल के notes में सेव कर लें. इससे हर बार कपड़े खरीदते समय दोबारा माप लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऑनलाइन किसी dress, kurti, shirt या jeans को पसंद करने के बाद बस उस वेबसाइट की साइज चार्ट खोलें और अपनी माप से तुलना करें. यही छोटा सा तरीका अंदाजे से साइज चुनने की आदत को काफी हद तक बदल सकता है. खासकर तब जब किसी नए ब्रांड से पहली बार कपड़े खरीदे जा रहे हों.

साइज चार्ट को नजरअंदाज न करें

ऑनलाइन कपड़े खरीदते समय सबसे ज्यादा काम की चीज साइज चार्ट होती है. अक्सर लोग फोटो, रंग और डिजाइन देखने के बाद सीधे साइज चुन लेते हैं. जबकि प्रॉडक्ट पेज पर दी गई साइज चार्ट में कपड़े की माप दी होती है. मान लीजिए आपको किसी कुर्ती का M साइज सही लगता है. फिर भी अगर उस ब्रांड की साइज चार्ट में M की बस्ट measurement आपकी माप से अलग है तो L या S ज्यादा सही हो सकता है. इसलिए अपने पुराने कपड़े के tag पर लिखे साइज को अंतिम आधार न मानें. कपड़े का fit भी यहां मायने रखता है. Regular fit, slim fit और oversized जैसे शब्द केवल स्टाइल नहीं बताते बल्कि कपड़ा शरीर पर कैसा बैठेगा इसका भी अंदाजा देते हैं, अगर आपको ढीले कपड़े पसंद हैं तो केवल शरीर की माप देखकर छोटा साइज चुनना सही नहीं होगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पुराने पसंदीदा कपड़े से भी ले सकते हैं मदद

अगर measuring tape उपलब्ध नहीं है तो घर में मौजूद किसी ऐसे कपड़े की मदद ली जा सकती है जिसकी फिटिंग आपको अच्छी लगती है. कपड़े को समतल जगह पर फैलाकर उसकी चौड़ाई और लंबाई माप लें. इसके बाद ऑनलाइन दिए गए garment measurements से तुलना की जा सकती है. यह तरीका खासकर shirt, top, kurti और कुछ दूसरे कपड़ों में उपयोगी हो सकता है. हालांकि हर वेबसाइट कपड़े की माप एक ही तरीके से नहीं देती. इसलिए product description में measurement किस हिस्से की दी गई है, यह जरूर देखें.

रिव्यूज में सिर्फ तारीफ नहीं, फिटिंग भी पढ़ें

खरीदारी से पहले कस्टूमर रिव्यू पढ़ना भी फायदेमंद हो सकता है. केवल कपड़े का रंग या क्वालिटी कैसी है यह देखने के बजाय रिव्यूज में size और फिटिंग से जुड़ी बातें खोजें. अगर कई खरीदार एक जैसी बात कह रहे हैं कि कपड़ा छोटा या बड़ा फिट हो रहा है तो उसे ध्यान में रखकर साइज चुन सकते हैं. कस्टूमर फोटोज भी कपड़े की वास्तविक फिटिंग का अंदाजा देने में मदद कर सकती हैं.

रिटर्न पॉलिसी भी पहले देख लें

साइज को लेकर थोड़ी भी शंका हो तो ऑर्डर करने से पहले रिटर्न या एक्सचेंज पॉलिसी पढ़ना समझदारी है. हर product पर रिटर्न की सुविधा एक जैसी नहीं होती. कुछ कपड़े केवल एक्सचेंज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं और कुछ पर अलग नियम लागू हो सकते हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *